देश की खबरें | राहुल गांधी ने मदवना से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 14वें दिन की शुरुआत की, सचिन पायलट भी साथ थे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने समाज सुधारक श्री नारायण गुरु को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद बुधवार को केरल के मदवना से पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को आगे बढ़ाया। वरिष्ठ नेता सचिन पायलट भी उनके साथ इस दौरान मौजूद थे।

कोच्चि (केरल), 21 सितंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने समाज सुधारक श्री नारायण गुरु को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद बुधवार को केरल के मदवना से पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को आगे बढ़ाया। वरिष्ठ नेता सचिन पायलट भी उनके साथ इस दौरान मौजूद थे।

वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ यात्रा के 14वें दिन की शुरुआत की।

राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘दिन की एक प्रेरक शुरुआत। महान आध्यात्मिक नेता, दार्शनिक एवं समाज सुधारक श्री नारायण गुरु को मेरी श्रद्धांजलि, जिनकी समानता को लेकर दी गई शिक्षा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का मूल विचार है।’’

कांग्रेस नेता ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह श्री नारायण गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करते नजर आ रहे हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के महासचिव तथा प्रभारी (संचार) जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा के 14वें दिन की शुरुआत राहुल गांधी ने श्री नारायण गुरु को श्रद्धांजलि देने के साथ की। पदयात्रा सुबह करीब पौने छह बजे मदवना से आरंभ की गई और यात्री एदापल्ली तक 13 किलोमीटर लंबा सफर तय करेंगे। सचिन पायलट आज यात्रा में शामिल हुए हैं।’’

कलमस्सेरी नगरपालिका कार्यालय से बुधवार को यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत शाम पांच बजे की जाएगी, जो परवूर जंक्शन पर संपन्न होगी।

कांग्रेस की 3,570 किलोमीटर लंबी और 150 दिनों तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और यह जम्मू-कश्मीर में संपन्न होगी।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ 10 सितंबर की शाम को केरल पहुंची थी। एक अक्टूबर को कर्नाटक पहुंचने से पहले यह 19 दिनों में केरल के सात जिलों से गुजरते हुए 450 किलोमीटर लंबी दूरी तय करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\