देश की खबरें | राहुल गांधी को सजा : तमिलनाडु में कांग्रेस ने ‘रेल रोको’ प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने की निंदा करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु के कुंभकोणम और विरुधाचलम में ‘रेल रोको’ प्रदर्शन किया, जबकि पार्टी विधायकों ने राज्य विधानसभा के सामने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।

चेन्नई, 23 मार्च मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने की निंदा करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु के कुंभकोणम और विरुधाचलम में ‘रेल रोको’ प्रदर्शन किया, जबकि पार्टी विधायकों ने राज्य विधानसभा के सामने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।

‘‘मोदी उपनाम’’ टिप्पणी मामले में सूरत की एक अदालत द्वारा गांधी को सजा सुनाए जाने की खबर मिलने के बाद तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) प्रमुख के. एस. अलागिरी ने कुछ पार्टी पदाधिकारियों के साथ अचानक कुंभकोणम रेलवे स्टेशन पर ‘‘रेल रोको’’ प्रदर्शन किया। अलागिरी बृहस्पतिवार को कुंभकोणम की यात्रा पर थे।

अलागिरी ने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘गांधी के चुनाव अभियान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कोई सीधा जिक्र नहीं था। उन्होंने एक सामान्य उपनाम रखने वालों के लिए एक क्षणिक संदर्भ दिया था।”

प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करने वालों को ‘देशद्रोही’ करार देने के लिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार की आलोचना की।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरुधाचलम में भी रेल रोको प्रदर्शन किया।

इस बीच, कांग्रेस विधायक दल के नेता के. सेल्वापेरुन्थगाई के नेतृत्व में पार्टी के विधायकों ने माथे पर काली पट्टी बांधकर तमिलनाडु विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया।

उल्लेखनीय है कि सूरत की एक अदालत ने ‘‘मोदी उपनाम’’ संबंधी टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के एक मामले में उन्हें बृहस्पतिवार को दो साल कारावास की सजा सुनाई।

अदालत ने राहुल गांधी को जमानत भी दे दी और उनकी सजा पर 30 दिन की रोक लगा दी, ताकि कांग्रेस नेता उसके फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती दे सकें।

भाजपा विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर