देश की खबरें | राहुल गांधी आज गुजरात दौरे पर, बूथ स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को गुजरात में बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं की एक रैली को संबोधित करेंगे और यहां साबरमती आश्रम में एक प्रार्थना सभा में शामिल होंगे।

अहमदाबाद, पांच सितंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को गुजरात में बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं की एक रैली को संबोधित करेंगे और यहां साबरमती आश्रम में एक प्रार्थना सभा में शामिल होंगे।

गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

पार्टी नेताओं ने कहा कि गांधी अहमदाबाद के साबरमती रीवरफ्रंट पर कांग्रेस के ‘बूथ योद्धाओं’ के ‘परिवर्तन संकल्प’ सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा कि वह बाद में साबरमती आश्रम जाएंगे, जहां वह एक प्रार्थना सभा में शामिल होंगे और कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से पहले महात्मा गांधी का आशीर्वाद लेंगे।

गांधी ने आखिरी बार 10 मई को गुजरात का दौरा किया था जब उन्होंने दाहोद शहर में आदिवासियों को संबोधित किया था।

पार्टी नेताओं ने कहा कि इस बार वह आगामी चुनावों के लिए बूथ स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लामबंद करेंगे और पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे।

गांधी का गुजरात दौरा सात सितंबर को पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू होने से दो दिन पहले हो रहा है।

यह यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी और लगभग 150 दिनों की इस पदयात्रा में 3,500 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

पार्टी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए तीन महीने तक चलने वाले चुनाव प्रचार अभियान की तैयारी की है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी और राहुल गांधी इस दौरान प्रचार करेंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य 15 सितंबर तक उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड