देश की खबरें | राहुल गांधी ने एके एंटनी से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री ए के एंटनी से शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

तिरुवनंतपुरम/कोल्लम, 18 जुलाई कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री ए के एंटनी से शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक यह गांधी की एंटनी से शिष्टाचार भेंट थी। एंटनी ने 2022 में राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल समाप्त होने के बाद सक्रिय संसदीय राजनीति छोड़ दी थी और अपने गृह राज्य केरल चले गए थे।

कांग्रेस के अनुभवी नेता 1970 से केरल विधानसभा के सदस्य रहे और तीन बार (1977, 1995 और 2001 में) राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं।

रायबरेली से लोकसभा सदस्य गांधी बृहस्पतिवार को केरल पहुंचे थे। वह कोट्टयम जिले के पुथुप्पल्ली में पार्टी द्वारा आयोजित स्मृति सभा में शामिल हुए। यह सभा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता ओमन चांडी की दूसरी पुण्यतिथि पर आयोजित की गई थी।

उन्होंने कोल्लम के पारावुर में सी वी पद्मराजन के परिवार से भी मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

करुणाकरण और ए के एंटनी नीत सरकार में पद्मराजन मंत्री रहे और उन्होंने कई विभागों की जिम्मेदारी संभाली थी। वह केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष भी थे।उनका बुधवार को 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

गांधी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कोल्लम के पारावुर में श्री सी वी पद्मराजन जी के परिवार से मुलाकात की और अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। केरल और कांग्रेस पार्टी के लिए उनके योगदान को हमेशा गहरे सम्मान के साथ याद किया जाएगा।’’ उन्होंने अपनी यात्रा की तस्वीरें भी साझा कीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू