देश की खबरें | राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उन्होंने संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ बेबुनियाद, शर्मनाक और लापरवाही भरे आरोप लगाए।

नयी दिल्ली, सात फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उन्होंने संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ बेबुनियाद, शर्मनाक और लापरवाही भरे आरोप लगाए।

प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस खुद ‘‘बड़े घोटालों’’ में शामिल रही है, जिससे देश की छवि ‘‘धूमिल’’ हुई है।

अडाणी के मुद्दे पर राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री पर तीखा हमला करने के तुरंत बाद पूर्व कानून मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि "सौदा और कमीशन" कांग्रेस की कार्यसंस्कृति का हिस्सा रहा है और देश की सबसे पुरानी पार्टी आज संकट में है, क्योंकि मोदी सरकार ने इन भ्रष्ट गतिविधियों को खत्म कर दिया है।

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए गांधी ने कारोबारी गौतम अडाणी के कारोबारी भाग्य और निजी संपत्ति में भारी वृद्धि को 2014 में मोदी सरकार के सत्ता में आने से जोड़ा। उन्होंने अडाणी समूह से जुड़े मामले को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना भी साधा।

प्रसाद ने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ निराधार, शर्मनाक और लापरवाही भरे आरोप लगाए हैं। मतदाता उन्हें 2024 के लोकसभा चुनावों में वैसा ही सबक सिखाएंगे जैसा कि उन्होंने 2019 में सिखाया था जब तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे में मोदी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।"

उन्होंने बोफोर्स सौदे और आदर्श सोसायटी से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों का हवाला देते हुए कहा कि वास्तव में कांग्रेस और उसके नेता उन सभी बड़े घोटालों में शामिल थे, जिन्होंने भारत की छवि को धूमिल किया।

प्रसाद ने गांधी परिवार पर हमला करने के लिए नेशनल हेराल्ड मामले और अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा, ‘‘भ्रष्टाचार को लेकर राहुल गांधी की स्मृति को ताजा करने का यह समय है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी, उनकी मां सोनिया गांधी और दामाद रॉबर्ट वाड्रा जमानत पर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को बचाने के दो स्तंभों पर आधारित है।

प्रसाद ने कहा, ‘‘भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देना राहुल गांधी और उनके परिवार का इतिहास रहा है।’’

भाजपा नेता ने कहा कि मोदी एक ईमानदार सरकार चला रहे हैं, जिसने भगोड़े व्यक्तियों के खिलाफ कानूनों और बेनामी लेनदेन जैसे भ्रष्ट तरीकों को और अधिक सख्त बनाया है।

राहुल गांधी द्वारा अपने भाषण के दौरान अडानी के साथ मोदी की तस्वीरें दिखाए जाने के बीच प्रसाद ने कहा कि नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के साथ कांग्रेस नेता की मौजूदगी की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट