देश की खबरें | राहुल गांधी ‘शहरी नक्सलियों’ से मदद लेने के लिए ‘लाल किताब’ का इस्तेमाल कर रहे हैं : फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने हाथ में ‘लाल किताब’ लेकर ‘‘शहरी नक्सलियों और अराजक तत्वों’’ से समर्थन लेने की कोशिश कर रहे हैं।

नागपुर, सात नवंबर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने हाथ में ‘लाल किताब’ लेकर ‘‘शहरी नक्सलियों और अराजक तत्वों’’ से समर्थन लेने की कोशिश कर रहे हैं।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपनी रैलियों के दौरान लाल रंग के कवर वाले संविधान के संक्षिप्त संस्करण प्रदर्शित करते रहे हैं। बुधवार को नागपुर की अपनी यात्रा के दौरान गांधी ने एक कार्यक्रम में लाल रंग के कवर वाली संविधान की एक प्रति अपने हाथ में लेकर प्रदर्शित की, जहां उन्होंने एक बार फिर जाति जनगणना की वकालत की।

राज्य में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं।

देश में जाति जनगणना की मांग करने वाले नेता प्रतिपक्ष के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘राहुल गांधी के खिलाफ ‘शहरी नक्सलियों’ के प्रति उनके झुकाव के बारे में दो दिन पहले लगाए गए मेरे आरोप सच साबित हुए हैं। उन्होंने लाल किताब दिखाई और शहरी नक्सलियों और अराजक तत्वों से (राजनीतिक रूप से) मदद लेने की कोशिश की।’’

फडणवीस ने आरोप लगाया, ‘‘राहुल गांधी या तो उन्हें चेतावनी दे रहे थे या उनसे मदद मांग रहे थे। राहुल गांधी अक्सर इस तरह का नाटक करते रहते हैं। वह हर रोज किसी न किसी तरह से संविधान का अपमान करते हैं।’’

भाजपा नेता ने दावा किया कि राहुल गांधी ने देश के संविधान के प्रति ‘‘अनादर’’ दिखाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू