देश की खबरें | राहुल गांधी को अब गंभीरता से लिया जा रहा, वह एक दिन देश का नेतृत्व करेंगे : शरद पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को गंभीरता से लिया जा रहा है और वह एक दिन देश का नेतृत्व करेंगे।

मुंबई, चार अक्टूबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को गंभीरता से लिया जा रहा है और वह एक दिन देश का नेतृत्व करेंगे।

यहां ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव’ में परिचर्चा के दौरान उन्होंने दोहराया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ हाथ मिलाने का कोई सवाल ही नहीं है।

शरद पवार ने अजित पवार के नेतृत्व वाले राकांपा के खेमे का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘जो लोग भाजपा के साथ गए हैं, उनका राकांपा से कोई लेना-देना नहीं है और उन्होंने जांच एजेंसियों के डर के कारण पाला बदल लिया है।’’

पवार ने कहा, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी को गंभीरता से लिया जा रहा है और वह एक दिन देश का नेतृत्व करेंगे।’’

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने को लेकर पवार ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी की कार्रवाई से विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ और मजबूत होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में उनसे कहा था कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की सात में से तीन सीटें कांग्रेस को देने के लिए तैयार है।

उन्होंने विश्वास जताया कि हिंदी पट्टी के प्रमुख राज्य उत्तर प्रदेश में कांग्रेस दोबारा मजबूत होगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद महा विकास आघाड़ी (एमवीए) निश्चित रूप से महाराष्ट्र में सरकार बनाएगी।

शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा के गठबंधन वाले एमवीए के वास्तुकार माने जाने वाले पवार ने कहा कि उन्होंने राज्य में निर्वाचन क्षेत्र-वार विश्लेषण किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से, हम महाराष्ट्र में सरकार बनाएंगे... पिछले (लोकसभा) चुनाव में, हमें यहां केवल चार सीटें मिली थीं। लेकिन इस बार, अगर हम कम से कम 50 प्रतिशत सीटें जीत जाएं तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर