देश की खबरें | संविधान को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं राहुल गांधी : लांबा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के नेतृत्व में बनाये गये संविधान के खतरे में होने का दावा करते हुए रविवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इसे बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

लखनऊ, आठ दिसंबर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के नेतृत्व में बनाये गये संविधान के खतरे में होने का दावा करते हुए रविवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इसे बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

लांबा ने लखनऊ में रविवार को 'नारी न्याय सदन सम्मान समारोह' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ''आज बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का संविधान खतरे में है। हमारे नेता राहुल गांधी संविधान को बचाने के लिए सड़क से सदन (संसद) तक पूरी ताकत से लड़ाई लड़ रहे हैं। अगर संविधान को नुकसान पहुंचाया गया तो देश की आधी आबादी भी खतरे में आ जाएगी।''

उन्होंने यह भी कहा, ''बाबा साहेब के संविधान ने इस देश की महिलाओं को पुरुषों के बराबर खड़े होने का अधिकार दिया और अगर वह संविधान नहीं रहा तो वे अधिकार भी खत्म हो जाएंगे।''

लांबा ने कहा, ''कांग्रेस हमेशा से महिलाओं के हितों की पक्षधर रही है। राजीव गांधी ने नगर निगम चुनावों में महिलाओं को आरक्षण दिया जिसके परिणामस्वरूप आज देश की लाखों महिलाएं पंच, सरपंच, पार्षद और महापौर के पदों पर हैं।''

उन्होंने कहा, ''हमारी नेता प्रियंका गांधी ने हमेशा महिलाओं के अधिकारों के लिए मजबूती से लड़ाई लड़ी है। जब दुनिया में देश का नाम रोशन करने वाली देश की बेटियां दिल्ली के जंतर-मंतर पर भाजपा के एक बलात्कारी पूर्व सांसद के खिलाफ धरने पर बैठी थीं, तो प्रियंका गांधी ने उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया। हर कदम पर उन्हें भरोसा दिलाया कि डरो मत और अपने अधिकारों के लिए लड़ो।''

लांबा ने कहा, ''इतना ही नहीं, जब देश की बेटी विनेश फोगाट के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ गलत हुआ, तो कांग्रेस ने उन्हें पार्टी का उम्मीदवार बनाया और आज विनेश (हरियाणा विधानसभा) चुनाव जीतकर महिलाओं की एक मजबूत आवाज हैं।''

उन्होंने कहा, ''महिला कांग्रेस के निर्देश पर 15 सितंबर 2024 से पूरे देश में महिला कांग्रेस द्वारा सदस्यता अभियान शुरू किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश में महिला सदस्यता अभियान को ऐतिहासिक सफलता मिली। इसके तहत अधिकतम सदस्यता प्राप्त करने वाली महिलाओं और महिला कांग्रेस की सदस्यता लेने वाली महिलाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए "नारी न्याय सदस्य सम्मान समारोह" कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।''

कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि रविवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में 'नारी न्याय सदस्य सम्मान समारोह' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट