देश की खबरें | राहुल गांधी के पास ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत हैं : सिद्धरमैया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पास पिछले साल राज्य में लोकसभा चुनाव के दौरान ‘वोट चोरी’ के आरोपों के बारे में सबूत हैं।

बेंगलुरु, 31 जुलाई कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पास पिछले साल राज्य में लोकसभा चुनाव के दौरान ‘वोट चोरी’ के आरोपों के बारे में सबूत हैं।

बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर जारी विवाद के बीच गांधी ने 23 जुलाई को आरोप लगाया था कि देश में चुनाव में वोटों की चोरी हो रही है और दावा किया था कि उनकी पार्टी ने कर्नाटक के एक लोकसभा क्षेत्र का अध्ययन करके इस तरह की चोरी के तौर-तरीके का पता लगाया है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी पांच अगस्त को यहां एक विरोध प्रदर्शन में भाग लेंगे और इस संबंध में निर्वाचन आयोग के अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपेंगे।

मुख्यमंत्री ने शीर्ष कांग्रेस नेता के पास अपने दावों के समर्थन में सबूत या दस्तावेज होने के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘राहुल गांधी के पास सबूत हैं। वह यहां विरोध प्रदर्शन करने और कर्नाटक में निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मिलने आ रहे हैं।’’

यहां पत्रकारों से बात करते हुए सिद्धरमैया ने कहा कि विरोध स्थल के बारे में जल्द ही फैसला किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कहा है कि विरोध-प्रदर्शन का स्थल और इसकी प्रकृति - रैली, धरना या मार्च - बृहस्पतिवार को एक बैठक के बाद तय की जाएगी।

उन्होंने शहर में इस तरह के आयोजनों के लिए ‘‘तकनीकी मुद्दों’’ और अदालती निर्देशों का हवाला दिया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी ने लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए पिछले सप्ताह कहा था, ‘‘कर्नाटक में हमें भयंकर चोरी का पता चला है। मैं इसे आपको और निर्वाचन आयोग को स्पष्ट रूप में दिखाऊंगा। मैं साफ तौर पर दिखाऊंगा कि चोरी कैसे और कहां से की गई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\