देश की खबरें | राहुल गांधी धोखे, दुष्प्रचार, झूठ और छल की राजनीति का पर्याय बन गए हैं : भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने चुनावी वादों को पूरा नहीं किया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ‘‘छल, कपट और झूठ की राजनीति का पर्याय बन गये हैं।’’

नयी दिल्ली, 10 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने चुनावी वादों को पूरा नहीं किया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ‘‘छल, कपट और झूठ की राजनीति का पर्याय बन गये हैं।’’

यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दावा किया कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी द्वारा किए गए कुल 59 वादों में से सिर्फ दो को पूरा किया है।

भाटिया ने कहा, ‘‘कर्नाटक के लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। जहां-जहां कांग्रेस सत्ता में है, वहां के लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। राहुल गांधी छल, कपट, झूठ और धोखे की राजनीति का पर्याय बन चुके हैं।’’

भाटिया ने कर्नाटक में किसानों की आत्महत्या का मुद्दा उठाते हुए गांधी पर निशाना साधा और कांग्रेस नेता पर वोट पाने के लिए ‘‘दिखावे की राजनीति’’ करने का आरोप लगाया।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘उनके (राहुल गांधी) पास दिल्ली में किसानों के प्रतिनिधिमंडल से मिलने का समय है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि कर्नाटक में 1,200 से अधिक किसान आत्महत्या कर चुके हैं। राहुल गांधी उनसे मिलने या कर्नाटक के मुख्यमंत्री को इन मामलों का संज्ञान लेने का निर्देश देने के लिए एक मिनट भी क्यों नहीं निकाल पाए?’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा इसलिए है क्योंकि गांधी की प्राथमिकताएं अलग हैं। यह चिंताजनक है कि वह कर्नाटक के लोगों को एक ऐसा मुख्यमंत्री देते हैं जो खुद भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है। हम सभी एमयूडीए घोटाले के बारे में जानते हैं जिसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों की जमीन मुख्यमंत्री की पत्नी को आवंटित की गई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड