देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपनी नफरत में भारत को नुकसान पहुंचा रहे राहुल गांधी: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने शनिवार को राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपनी नफरत में भारत को नुकसान पहुंचा रहे हैं तथा विदेशी धरती से उनके द्वारा देश के बारे में बार-बार की जा रहीं आलोचनात्मक टिप्पणियां राष्ट्र को ‘‘धोखा देने’’ के समान हैं।

नयी दिल्ली, 21 मई भाजपा ने शनिवार को राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपनी नफरत में भारत को नुकसान पहुंचा रहे हैं तथा विदेशी धरती से उनके द्वारा देश के बारे में बार-बार की जा रहीं आलोचनात्मक टिप्पणियां राष्ट्र को ‘‘धोखा देने’’ के समान हैं।

पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने लंदन में एक सम्मेलन में की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता पर तीखा हमला किया। इस सम्मेलन में गांधी ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उसने "पूरे देश में मिट्टी का तेल छिड़क दिया है और आपको एक चिंगारी की जरूरत है तथा हम बड़ी परेशानी में होंगे।"

भाटिया ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपनी घोर नफरत में राहुल गांधी भारत के खिलाफ टिप्पणी करते रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस को आगाह किया कि उसे विदेशी धरती पर भारत के बारे में कुछ भी गलत बोलने से बचना चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों के समय से ही कांग्रेस देश में मिट्टी का तेल छिड़कने का काम करती रही है।

भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी ‘‘हताश कांग्रेस के अंशकालिक, अपरिपक्व, असफल नेता’’ हैं जो अकसर अमेरिका, ब्रिटेन और सिंगापुर जैसे विदेशी स्थलों से देश के बारे में नकारात्मक बातें करते रहे हैं।

उन्होंने कहा, "वह (गांधी) बार-बार इस तरह की टिप्पणियां करते रहते हैं और यह कहना गलत नहीं होगा कि यह देश को धोखा देने के समान है।"

ब्रिटेन के दौरे पर पहुंचे विपक्षी नेता शुक्रवार को थिंक टैंक ब्रिज इंडिया द्वारा आयोजित 'आइडियाज फॉर इंडिया' सम्मेलन के एक संवाद सत्र में शामिल हुए थे।

गांधी ने सम्मेलन में कहा कि भारत में लोकतंत्र सबकी भलाई के लिए है तथा भारतीय ही एकमात्र ऐसे लोग हैं जिन्होंने लोकतंत्र को इस बेमिसाल तरीक़े से चलाया है। उन्होंने कहा कि यदि भारतीय लोकतंत्र में दरार आती है तो इससे दुनिया के लिए समस्या होगी।

सम्मेलन में रूस-यूक्रेन युद्ध के बारे में पूछे जाने पर गांधी ने इसकी तुलना लद्दाख में चीन की गतिविधियों से की। उन्होंने भारत की तुलना कथित रूप से पाकिस्तान से भी की।

भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी की आदत ही ऐसी है और वह हमेशा पिछली बार से बड़ी गलती करते हैं।

भाजपा नेता ने दावा किया कि मोदी के नेतृत्व में एक प्रगतिशील और मजबूत भारत का उदय हो रहा है तथा देश पर्यावरण समेत विभिन्न मुद्दों पर दुनिया को दिशा दिखा रहा है। उन्होंने भारत के कोविड रोधी टीके के निर्यात का भी संदर्भ दिया।

कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि गांधी को भारत की तुलना पाकिस्तान से नहीं करनी चाहिए जो अपने अस्तित्व के आधे से अधिक समय से सेना के अधीन रहा है और अस्तित्व के लिए "भीख का कटोरा" लेकर घूमता है।

भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी को भारत की तुलना पाकिस्तान से करते समय सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘भारत महान था, महान है और महान रहेगा।’’

उन्होंने कहा कि यह सर्वविदित है कि कांग्रेस नेता मोदी से नफरत करते हैं लेकिन उन्हें भारत के खिलाफ बोलने से पहले दो बार सोचना चाहिए।

भाटिया ने दावा किया कि लद्दाख की स्थिति की तुलना रूस-यूक्रेन संघर्ष से करके गांधी ने गलवान में भारतीय सैनिकों के बलिदान का अपमान किया है।

उन्होंने कहा, "विपक्ष में होने का मतलब यह नहीं है कि नफरत में भारत को नुकसान पहुंचाना चाहिए।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड