देश की खबरें | राहुल गांधी ने मदवना से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 14वें दिन की शुरुआत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने समाज सुधारक श्री नारायण गुरु को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद बुधवार को केरल के मदवना से पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की फिर से शुरुआत की।

कोच्चि (केरल), 21 सितंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने समाज सुधारक श्री नारायण गुरु को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद बुधवार को केरल के मदवना से पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की फिर से शुरुआत की।

यात्रा के 14वें दिन की शुरुआत के दौरान वायनाड से सांसद राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता सचिन पायलट सहित कई लोग मौजूद रहे।

राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘दिन की एक प्रेरक शुरुआत। महान आध्यात्मिक नेता, दार्शनिक एवं समाज सुधारक श्री नारायण गुरु को मेरी श्रद्धांजलि, जिनकी समानता को लेकर दी गई शिक्षा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का मूल विचार है।’’

कांग्रेस नेता ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह श्री नारायण गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करते नजर आ रहे हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के महासचिव प्रभारी (संचार) जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा के 14वें दिन की शुरुआत राहुल गांधी ने श्री नारायण गुरु को श्रद्धांजलि देने के साथ की। पदयात्रा सुबह करीब पौने छह बजे मदवना से आरंभ की गई और यात्री एदापल्ली तक 13 किलोमीटर लंबा सफर तय करेंगे। सचिन पायलट आज यात्रा में शामिल हुए हैं।’’

कलामास्सेरी नगरपालिका कार्यालय से बुधवार को यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत शाम पांच बजे की जाएगी, जो परवूर जंक्शन पर संपन्न होगी।

कांग्रेस की 3,570 किलोमीटर लंबी और 150 दिनों तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और यह जम्मू-कश्मीर में संपन्न होगी।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ 10 सितंबर की शाम को केरल पहुंची थी। एक अक्टूबर को कर्नाटक पहुंचने से पहले यह 19 दिनों में केरल के सात जिलों से गुजरते हुए 450 किलोमीटर लंबी दूरी तय करेगी।

निहारिका पारुल

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड