देश की खबरें | राहुल गांधी ने मलप्पुरम से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 20वें दिन की शुरुआत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत राहुल गांधी ने पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ केरल के मलप्पुरम जिले से मंगलवार को पदयात्रा फिर शुरू की।

मलप्पुरम (केरल), 27 सितंबर कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत राहुल गांधी ने पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ केरल के मलप्पुरम जिले से मंगलवार को पदयात्रा फिर शुरू की।

यात्रा राज्य के इस उत्तरी जिले के पुलमंथोल जंक्शन से सुबह शुरू हुई, जो सोमवार को पलक्कड जिले के कोप्पम में रोकी गई थी।

वायनाड से सांसद गांधी के दिन में यहां किसानों से बातचीत करने की उम्मीद है।

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के महासचिव तथा प्रभारी (संचार) जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘ भारत जोड़ो यात्रा के 20वें दिन की शुरुआत मलप्पुरम जिले के एक सजे हुए पुल से की। आज सुबह 14 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा और दोपहर में राहुल गांधी निकटवर्ती इलाकों में किसानों से बातचीत करेंगे। मौसम अभी तक अच्छा है और नज़ारे भी बेहतरीन हैं।’’

कांग्रेस की 3,570 किलोमीटर लंबी और 150 दिनों तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और यह जम्मू-कश्मीर में संपन्न होगी।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ 10 सितंबर की शाम को केरल पहुंची थी। एक अक्टूबर को कर्नाटक पहुंचने से पहले यह 19 दिनों में केरल के सात जिलों से गुजरते हुए 450 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज