देश की खबरें | राहुल गांधी ने भाजपा, आरएसएस पर महिलाओं को ‘वस्तु’ के तौर पर देखने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तराखंड में 19 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हाल में हुई हत्या का मामला ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान उठाया और कहा कि ये घटनाएं दिखाती हैं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा महिलाओं को ‘‘वस्तुओं’’ के तौर पर देखने की है।

मलप्पुरम (केरल), 27 सितंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तराखंड में 19 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हाल में हुई हत्या का मामला ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान उठाया और कहा कि ये घटनाएं दिखाती हैं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा महिलाओं को ‘‘वस्तुओं’’ के तौर पर देखने की है।

एक रिजॉर्ट में कार्यरत अंकिता की कथित रूप से रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य ने अपने दो कर्मचारियों के साथ मिलकर ऋषिकेश के निकट चीला नहर में धकेलकर हत्या कर दी थी। मुख्य आरोपी पुलकित हरिद्वार के पूर्व भाजपा नेता विनोद आर्य का पुत्र है। घटना सामने आने के बाद हालांकि, भाजपा ने आर्य को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

युवती की हत्या का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘होटल का मालिक भाजपा नेता, होटल चलाने वाले उसके बेटे एक युवती को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर कर रहे थे। जब उसने वेश्या बनने से इनकार कर दिया तो एक नहर में उसका शव मिला।’’

वायनाड से सांसद गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा इसी तरीके से भारत की महिलाओं से बर्ताव करती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह सबसे घिनौना, सबसे शर्मनाक उदाहरण है कि भाजपा और आरएसएस कैसे इस देश में महिलाओं से बर्ताव करती है। भाजपा और आरएसएस की विचारधारा महिलाओं को वस्तुओं और दोयम दर्जे के नागरिक के तौर पर देखने की है। भारत इस विचारधारा के साथ कभी कामयाब नहीं हो सकता। ऐसा देश जो अपनी महिलाओं का सम्मान करना या उन्हें सशक्त बनाना नहीं सीख सकता, वह कभी भी कुछ हासिल नहीं कर सकता।’’

उन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान यहां थचिंगानदम हाईस्कूल के बाहर ‘जस्टिस फॉर अंकिता’ , ‘जस्टिस फॉर इंडियन वीमेन’ और ‘भाजपा से बेटी बचाओ’ की तख्तियां लिए खड़े लोगों के हुजूम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अपनी महिलाओं को दोयम दर्जे का मानने वाला देश का नाकाम होना तय है।’’

गांधी ने लोगों और कांग्रेस नेताओं से भंडारी की याद में एक मिनट का मौन रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा, ‘‘यह मायने नहीं रखता कि आप कितने शक्तिशाली हैं या आपके पास कितना पैसा है, हम आपको महिलाओं से इस तरीके से पेश आने नहीं देंगे।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री का नारा - बेटी बचाओ। भाजपा के कर्म - बलात्कारी बचाओ। ये भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं जिनकी विरासत होगी - सिर्फ भाषण, झूठे और खोखले भाषण। इनका शासन तो अपराधियों को समर्पित है। अब भारत चुप नहीं बैठेगा।’’

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के महासचिव तथा प्रभारी (संचार) जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आज शाम पदयात्रियों द्वारा उठाया गया प्रत्येक कदम लड़कियों और युवतियों पर जारी अत्याचारों के मुद्दे को समर्पित है। ताजा उदाहरण उत्तराखंड में अंकिता का वीभत्स मामला है। इससे पहले बिल्कीस बानो के मामले में न्याय का मखौल उड़ाया गया था।’’

उन्होंने अपने ट्वीट के साथ तख्तियां लेकर गांधी के साथ चलते हुए लोगों की तस्वीरें भी साझा की।

गांधी ने अपने भाषण में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर इस मामले में सबूतों को नष्ट करने का भी आरोप लगाया।

कांग्रेस की 3,570 किलोमीटर लंबी और 150 दिनों तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और यह जम्मू-कश्मीर में संपन्न होगी।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ 10 सितंबर की शाम को केरल पहुंची थी। एक अक्टूबर को कर्नाटक पहुंचने से पहले यह 19 दिनों में केरल के सात जिलों से गुजरते हुए 450 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट