राहुल ने पीडीएस का लाभ नहीं उठा पा रहे लोगों को तत्काल राशनकार्ड जारी की मांग की

उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना संकट के कारण पश्चिम एशियाई देशों में हजारों भारतीय कामगार मुश्किल का सामना कर रहे हैं और ऐसे में सरकार को उन्हें वापस लाने की व्यवस्था करनी चाहिए।

जमात

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को सरकार से आग्रह किया कि राशनकार्ड नहीं होने के कारण सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का लाभ नहीं उठा पा रहे लोगों को तत्काल राशनकार्ड जारी किए जाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना संकट के कारण पश्चिम एशियाई देशों में हजारों भारतीय कामगार मुश्किल का सामना कर रहे हैं और ऐसे में सरकार को उन्हें वापस लाने की व्यवस्था करनी चाहिए।

गांधी ने ट्वीट किया, ''''हम सरकार से अपील करते हैं कि इस संकट में तत्काल राशनकार्ड जारी किए जाएं। ये उन सभी के लिए हों जो इस लॉकडाउन में अन्न की कमी से जूझ रहे हैं।''''

उनके मुताबिक लाखों देशवासी बिना राशनकार्ड के पीडीएस का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। अनाज गोदाम में सड़ रहा है जबकि सैकड़ों भूखे पेट इंतज़ार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह स्थिति अमानवीय है।

पश्चिम एशिया में मुश्किल का सामना कर रहे लोगों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ''''पश्चिम एशिया में कोविड-19 के संकट और कारोबारों के बंद होने से हजारों भारतीय कामगार बहुत मुश्किल में हैं और वे भारत लौटने के लिए परेशान हैं।''''

  उन्होंने कहा कि सरकार को हमारे भाई एवं बहनों को वापस लाने के लिए विमानों की व्यवस्था करनी चाहिए और यह कदम उन्हें पृथक रखने की योजना के साथ उठाया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें