देश की खबरें | राहुल और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने राहत इंदौरी के निधन पर दुख जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मशहूर शायर एवं गीतकार राहत इंदौरी के निधन पर दुख जताते हुए मंगलवार को कहा कि उर्दू शायरी के क्षेत्र में एक शून्य पैदा हो गया है जिसकी भरपाई मुश्किल है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 अगस्त कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मशहूर शायर एवं गीतकार राहत इंदौरी के निधन पर दुख जताते हुए मंगलवार को कहा कि उर्दू शायरी के क्षेत्र में एक शून्य पैदा हो गया है जिसकी भरपाई मुश्किल है।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘अब ना मैं हूं ना बाक़ी हैं ज़माने मेरे, फिर भी मशहूर हैं शहरों में फ़साने मेरे..अलविदा, राहत इंदौरी साहब।’’

यह भी पढ़े | J&K Religious Places to Open From August 16: जम्मू कश्मीर में 16 अगस्त से खुलेंगे धार्मिक स्थल, माता वैष्णो देवी मंदिर में रोज दर्शन कर सकेंगे 5,000 लोग.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने इंदौरी के निधन पर दुख जताते हुए कहा, ‘‘ मशहूर शायर राहत इंदौरी के निधन पर श्रद्धांजलि। इंदौरी साहब के जाने से उर्दू शायरी के क्षेत्र में एक शून्य पैदा हो गया है, जिसकी भरपाई मुश्किल है।’’

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा कि राहत इंदौरी अपनी स्वतंत्र, निष्पक्ष और निडर शायरी के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।

यह भी पढ़े | ओडिशा में कालाबाजारी के लिए जमा किए गए 42000 लीटर किरासन तेल के साथ 4 गिरफ्तार: 11 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘आंख में पानी रखो, होंठों पे चिंगारी रखो,ज़िंदा रहना है तो तरकीबें बहुत सारी रखो। अलविदा श्री राहत इंदौरी।’’

गौरतलब है कि कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के दौरान राहत इंदौरी की मंगलवार को इंदौर के एक निजी अस्पताल में मृत्यु हो गयी। वह 70 वर्ष के थे।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\