देश की खबरें | राहुल और जडेजा की चोटों ने बढाई चयनकर्ताओं की मुश्किलें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रविंद्र जडेजा और केएल राहुल को अचानक लगी चोटों से भारतीय टीम के सामने चयन की दुविधा पैदा हो गई है जिसे इंग्लैंड के हाथों पहले टेस्ट में मिली हार के बाद श्रृंखला में वापसी करनी है ।

नयी दिल्ली, 30 जनवरी रविंद्र जडेजा और केएल राहुल को अचानक लगी चोटों से भारतीय टीम के सामने चयन की दुविधा पैदा हो गई है जिसे इंग्लैंड के हाथों पहले टेस्ट में मिली हार के बाद श्रृंखला में वापसी करनी है ।

जडेजा और राहुल ने हैदराबाद टेस्ट में पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन इंग्लैंड ने दूसरी पारी में शानदार खेल दिखाकर वापसी की ।

जडेजा को हैमस्ट्रिंग की चोट लगी है जबकि राहुल को दाहिने जांघ की मांसपेशी में दर्द है ।

हरफनमौला जडेजा की कमी पूरी कर पाना किसी के लिये भी मुश्किल है और राहुल सितंबर में सर्जरी के बाद वापसी से वनडे और टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजी की धुरी रहे हैं । विराट कोहली निजी कारणों से पहले दो टेस्ट से वैसे भी बाहर हैं लिहाजा शुक्रवार से विशाखापत्तनम में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में भारत के सामने कई चुनौतियां होंगी ।

चयनकर्ताओं ने सरफराज खान, सौरभ कुमार और वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया है । रजत पाटीदार हैदराबाद में भारत की 15 सदस्यीय टीम में थे । वह मध्यक्रम में राहुल की जगह ले सकते हैं जबकि जडेजा की जगह कुलदीप यादव को उतारा जा सकता है ।

भारतीय टीम चार स्पिनरों और एक तेज गेंदबाज के साथ भी उतर सकती है जैसा इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में किया था । ऐसे में मोहम्मद सिराज पर कुलदीप को तरजीह मिलेगी ताकि सरफराज या वॉशिंगटन को मध्यक्रम में उतारा जा सके ।

जडेजा की ही तरह सौरभ बायें हाथ के स्पिनर हैं और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शतक भी लगा चुके हैं ।

हैदराबाद के एसीए वीडीसीए स्टेडियम पर अब तक दो टेस्ट खेले गए हैं और पिच बल्लेबाजों की मददगार रहती है । भारत ने 2019 में इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 502 रन बनाये थे । रोहित ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर पहली पारी में 176 रन जोड़े थे ।

महान स्पिनर अनिल कुंबले का मानना है कि अंतिम एकादश में कुलदीप को जगह मिलनी चाहिये । उन्होंने कहा ,‘‘ अगर भारत को लगता है कि सिर्फ एक तेज गेंदबाज से काम चल जायेगा तो कुलदीप को टीम में रखना चाहिये । उसके पास विविधता है और विकेट टर्न ले सकता है ।’’

चार टेस्ट के अपने कैरियर में अपनी प्रतिभा की बानगी दे चुके आफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर भी चयन के दावेदार हैं ।

उन्होंने पांच पारियों में नाबाद 85 और नाबाद 95 रन बनाये हैं और दो विकेट भी लिये हैं ।

पूर्व चयनकर्ता शरणदीप सिंह ने कहा कि हरफनमौला उपयोगी होता है लेकिन अंतिम एकादश में ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिये ।

उन्होंने कहा ,‘‘ रजत पाटीदार को राहुल की जगह और जडेजा की जगह कुलदीप को उतारा जा सकता है । हमें इंग्लैंड की नकल करके चार स्पिनरो को उतारने की जरूरत नहीं है । अपनी धरती पर दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर हमारी ताकत रहे हैं । हमें उसी पर अडिग रहना चाहिये ।’’

उन्होंने यह भी कहा कि पारी की शुरूआत शुभगन गिल और यशस्वी जायसवाल को करनी चाहिये और रोहित शर्मा को तीसरे नंबर पर उतरना चाहिये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\