देश की खबरें | रहाणे का ध्यान शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर, सह मालिक जेएसडब्ल्यू बना मुख्य प्रायोजक बना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अजिंक्य रहाणे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस कर रहे हैं जबकि दिल्ली कैपिटल्स के उनके साथी पृथ्वी साव का पूरा ध्यान अभ्यास पर है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 अगस्त अजिंक्य रहाणे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस कर रहे हैं जबकि दिल्ली कैपिटल्स के उनके साथी पृथ्वी साव का पूरा ध्यान अभ्यास पर है ।

दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाड़ी गुरूवार को मुंबई पहुंच गए और रविवार को यूएई के लिये रवाना होंगे जहां 19 सितंबर से आईपीएल खेला जाना है ।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: तेज प्रताप यादव ने अपने ससुर चंद्रिका राय पर बोला हमला, कहा- उनकी कोई हैसियत कोई वजूद नहीं है.

रहाणे ने कहा ,‘‘ इसमें कोई शक नहीं कि यह चुनौतीपूर्ण दौरा होगा । पिछले कुछ महीने मैने भी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस किया है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ परिवार के साथ समय बिताने से काफी सकारात्मक ऊर्जा मिली है । इस बार का आईपीएल अलग ही अनुभव होगा और हमें सकारात्मकता बनाये रखनी होगी ।’’

यह भी पढ़े | Monsoon in Maharashtra: अगले 24 घंटे में मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी समेत इन इलाकों हो सकती है तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट.

साव ने कहा ,‘‘ हम पिछले चार पांच महीने से इस महामारी से जूझ रहे हैं और सभी को पता है कि क्या करना है और क्या नहीं । हम ऐसे हालात में खेलने की मानसिक तैयारी कर रहे थे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमें पता है कि लोगों की काफी अपेक्षायें होंगी । हमारा फोकस अभ्यास के हर मौके का पूरा इस्तेमाल करने पर होगा । हम टीम में ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं जिससे पिछले साल काफी सफलता मिली थी ।’’

दिल्ली कैपिटल्स का सह मालिक जेएसडब्ल्यू ग्रुप इस आर्थिक रूप से मुश्किल दौर में टीम के मुख्य प्रायोजक के तौर पर डाईकिन एयर कंडिशनर की जगह लेगा जो 2015 से दिल्ली फ्रेंचाइजी का मुख्य प्रायोजक था।

टीम के चेयरमैन और सह मालिक पार्थ जिंदल का मानना है कि मालिकाना कंपनी के मुख्य प्रायोजक बनने से ब्रांड को फायदा मिलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\