खेल की खबरें | रहाणे और पुजारा नहीं चले, चिराग के शतक से सौराष्ट्र के चार विकेट पर 325 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय टीम से बाहर चल रहे सौराष्ट्र के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा गुरूवार को रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप डी मैच में केवल छह गेंद का सामना करने के बाद आउट हो गये लेकिन चिराग जानी के नाबाद शतक और दो बल्लेबाजों के अर्धशतकों से ओडिशा के खिलाफ टीम पहले दिन स्टंप तक चार विकेट पर 325 रन बनाने में सफल रही।

अहमदाबाद, 24 फरवरी भारतीय टीम से बाहर चल रहे सौराष्ट्र के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा गुरूवार को रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप डी मैच में केवल छह गेंद का सामना करने के बाद आउट हो गये लेकिन चिराग जानी के नाबाद शतक और दो बल्लेबाजों के अर्धशतकों से ओडिशा के खिलाफ टीम पहले दिन स्टंप तक चार विकेट पर 325 रन बनाने में सफल रही।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने वाली सौराष्ट्र के लिये सलामी बल्लेबाज हार्विक देसाई (38) और स्नेल पटेल (24) ने अच्छी शुरूआत करायी लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके। पर चिराग एक छोर पर डटे रहे, उन्होंने अभी तक नाबाद 125 रन की पारी में 16 चौके और चार छक्के जड़ दिये हैं।

पुजारा की खराब फॉर्म जारी रही, वह केवल छह गेंद ही खेल सके जिसमें उन्होंने दो बार गेंद सीमारेखा के पार कराकर आठ रन जोड़े। लेकिन वह देबब्रत प्रधान की गेंद पर आउट हो गये।

शेल्डन जैक्सन ने फिर चिराग का अच्छा साथ निभाया। उन्होंने 112 गेंद में 12 चौके और तीन छक्के की मदद से 75 रन की पारी खेली।

उनके आउट होने के बाद अर्पित वसावडा ने इसी जिम्मेदारी से खेलते हुए स्टंप तक नाबाद 51 रन बना लिये थे जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल थे।

ग्रुप के एक अन्य मैच में कई बार की चैम्पियन मुंबई की टीम गोवा के लक्ष्य गर्ग और अमित यादव की गेंदबाजी के आगे पहली पारी में 163 रन पर सिमट गयी। लक्ष्य गर्ग ने 46 रन देकर छह और अमित ने 47 रन देकर चार विकेट झटके।

मुंबई के लिये केवल पांच बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके जिसमें सरफराज खान ने 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। तनुष कोटियान ने 30 रन का योगदान दिया।

वहीं भारतीय टीम से बाहर चल रहे एक अन्य अनुभवी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे खाता भी नहीं खोल सके और तीन गेंद खेलने के बाद आउट हो गये।

गोवा ने दिन का खेल खत्म होने तक सलामी बल्लेबाज अमोघ सुनील देसाई के नाबाद 51 और सुयश प्रभुदेसाई के 40 रन की मदद से दो विकेट पर 114 रन बना लिये थे। इससे टीम पहली पारी में मुंबई से केवल 49 रन से पिछड़ रही है।

सुनील देसाई के साथ कप्तान स्नेहल कौथांकर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट