देश की खबरें | मैनपुरी उपचुनाव के लिए रघुराज शाक्य होंगे भाजपा के उम्मीदवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनावों के लिए मंगलवार को अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।

लखनऊ, 15 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनावों के लिए मंगलवार को अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने दिल्ली में जारी एक बयान के हवाले से कहा कि पार्टी ने रघुराज सिंह शाक्य को मैनपुरी लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

इस सीट पर शाक्य का मुकाबला समाजवादी पार्टी (सपा) की प्रत्याशी एवं पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव से होगा।

मैनपुरी संसदीय सीट 10 अक्टूबर को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई थी।

वहीं, सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां का गढ़ माने जाने वाले रामपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने एक बार फिर आकाश सक्सेना पर भरोसा जताया है। आकाश ने आजम खां के खिलाफ इसी सीट से 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

आजम खां को अक्टूबर में 2019 के अभद्र भाषण मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद रामपुर सदर सीट के विधायक के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

इसी तरह, मुजफ्फरनगर जिले की खतौली विधानसभा सीट पर भाजपा ने विक्रम सिंह सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। विक्रम सिंह सैनी को 2013 के मुजफ्फरनगर दंगा मामले में एक अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद हाल ही में विधायक पद के अयोग्य घोषित किया गया था।

चुनाव आयोग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में उपचुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 18 नवंबर को होगी। 21 नवंबर उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख है।

उपचुनाव के लिए मतदान पांच दिसंबर को होगा, जबकि मतगणना आठ दिसंबर को की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू