देश की खबरें | रघुबर दास ‘विवादित’ राज्यपाल थे, भाजपा को उन्हें समयपूर्व हटाने का कारण बताना चाहिए : बीजद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रघुबर दास एक ‘विवादित’ व्यक्ति हैं और सत्तारूढ़ दल भाजपा को उन्हें ‘कार्यकाल पूरा होने से पहले ही हटाए जाने’ का कारण जनता को बताना चाहिए।

भुवनेश्वर, 12 जनवरी ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रघुबर दास एक ‘विवादित’ व्यक्ति हैं और सत्तारूढ़ दल भाजपा को उन्हें ‘कार्यकाल पूरा होने से पहले ही हटाए जाने’ का कारण जनता को बताना चाहिए।

दास शुक्रवार को अपने गृह राज्य झारखंड में औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए जिसके बाद बीजद की यह प्रतिक्रिया आई है। भाजपा में शामिल होने के दौरान दास ने कहा कि राज्यपाल के रूप में उन्होंने लोगों के लिए काम किया, उनकी शिकायतें सुनीं और तीन महीने के भीतर 30 जिलों का दौरा किया।

दास ने कहा, “मैंने इस मिथक को तोड़ दिया है कि राज्यपाल का पद ‘लाट साहब’ होता है।”

पूर्व मंत्री और विधायक अरुण कुमार साहू ने बीजद मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए दास पर राज्यपाल के पद पर रहते हुए भी भाजपा के ‘एजेंट’ के रूप में काम करने का आरोप लगाया।

साहू ने संवाददाताओं से कहा, “दास भाजपा के ‘एजेंट’ के रूप में काम कर रहे थे और एक विवादित व्यक्ति थे। वह कभी भी लोकप्रिय राज्यपाल नहीं रहे। उनकी यह टिप्पणी कि राज्यपाल ‘लाट साहब’ नहीं होते, कई सवाल खड़े करते हैं, जैसे कि क्या अन्य राज्यपाल ‘लाट साहब’ हैं।”

साहू ने कहा, “अगर दास एक लोकप्रिय राज्यपाल थे, जैसा कि भाजपा दावा कर रही है तो उन्हें पद से बेवजह क्यों हटाया गया? भाजपा को इस संबंध में ओडिशा की जनता को जवाब देना चाहिए।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\