देश की खबरें | राफेल विमानों ने हिंद महासागर क्षेत्र में लंबी दूरी का अभियान पूरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय वायुसेना के चार राफेल लड़ाकू विमानों ने छह घंटों तक हिंद महासागर के ऊपर एक ‘‘रणनीतिक’’ अभियान पूरा किया और इस दौरान विमानों ने लंबी दूरी वाली लड़ाकू क्षमताओं को प्रदर्शित किया।

नयी दिल्ली, 31 मई भारतीय वायुसेना के चार राफेल लड़ाकू विमानों ने छह घंटों तक हिंद महासागर के ऊपर एक ‘‘रणनीतिक’’ अभियान पूरा किया और इस दौरान विमानों ने लंबी दूरी वाली लड़ाकू क्षमताओं को प्रदर्शित किया।

अभियान की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने यह जानकरी दी।

उन्होंने बताया कि लड़ाकू विमानों ने पूर्वी सेक्टर में हासीमारा वायु सेना अड्डे से उड़ान भरी और विभिन्न युद्धाभ्यास तथा कई अभियान पूरे किए और इच्छित परिणाम पाने के उपरान्त अड्डे पर लौट आए।

भारतीय वायु सेना ने ऐसे वक्त में इस अभियान को अंजाम दिया है जब चीन हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है, जिसे भारतीय नौसना का ‘बैकयार्ड’ कहा जाता है।

अभियान की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने कहा कि चार राफेल विमानों के इस मिशन ने अपनी अभियानगत क्षमताओं तथा चुनौतीपूर्ण स्थितियों से निपटने में अपनी तैयारियों को प्रदर्शित किया।

उन्होंने यह नहीं बताया कि यह अभियान कब हुआ,पर कहा ही हाल ही में इसे अंजाम दिया गया।

भारतीय वायु सेना ने भी इस अभियान के संबंध में ट्वीट किया।

वायु सेना ने ट्वीट किया,‘‘ भारतीय वायु सेना के चार राफेल लंबी दूरी के मिशन पर छह घंटे के लिए आईओआर में गए। विमान अपने ‘वेपन रिलीज प्वाइंट’के रास्ते में भारी बलों की मौजूदगी से निपटते हुए आगे बढ़े। हथियार निशाने पर लगा - जैसा भारतीय वायु सेना करती है।’’

वायु सेना ने भी अभियान की तारीख के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\