विदेश की खबरें | आस्ट्रेलिया में ट्रक से गिरा रेडियोधर्मी कैप्सूल खोजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारी ने कहा कि उक्त कैप्सूल को ढूंढना भूसे के ढेर से एक सूई खोजने जैसा था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अधिकारी ने कहा कि उक्त कैप्सूल को ढूंढना भूसे के ढेर से एक सूई खोजने जैसा था।

अधिकारियों ने बताया कि मटर के आकार का यह कैप्सूल न्यूमैन के दक्षिण में ग्रेट नॉर्दर्न हाईवे पर मिला। अधिकारियों ने बताया कि इसका पता 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से यात्रा कर रहे एक खोजी वाहन द्वारा लगाया गया जब विशेषज्ञ उपकरण ने कैप्सूल से निकलने वाले विकिरण से इसकी पहचान की।

आपातकालीन सेवा मंत्री स्टीफन डॉसन ने कहा, ‘‘यह एक असाधारण परिणाम है ... उन्होंने वास्तव में भूसे के ढेर में सुई ढूंढ ली है।‘‘

मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी एंडी रॉबर्टसन ने कहा कि कैप्सूल से किसी को किसी तरह की क्षति पहुंचने की सूचना नहीं है।

इसमें सीज़ियम 137 सिरेमिक स्रोत होता है, जो आमतौर पर विकिरण गेज में उपयोग किया जाता है, जो एक घंटे में 10 एक्स-रे प्राप्त करने के बराबर विकिरण की खतरनाक मात्रा का उत्सर्जन करता है। इससे त्वचा जल सकती है और लंबे समय तक संपर्क में रहने से कैंसर हो सकता है।

खोज दल ने पूरे राजमार्ग की छानबीन करने में छह दिन लगाये।

गत 10 जनवरी को एक रेगिस्तानी खदान स्थल और पर्थ के बीच ले जाते समय कैप्सूल गुम हो गया था। कैप्सूल ले जाने वाला ट्रक 16 जनवरी को पर्थ डिपो पहुंचा। आपातकालीन सेवाओं को 25 जनवरी को कैप्सूल के लापता होने की सूचना दी गई।

खनन कंपनी रियो टिंटो आयरन ओर के मुख्य कार्यकारी साइमन ट्रॉट ने इस घटना के लिए माफी मांगी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\