देश की खबरें | शाहजहांपुर में जाली नोटों के ‘रैकेट’ का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर जाली नोट छापने का धंधा चला रहे थे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शाहजहांपुर (उप्र), 23 जून उत्तर प्रदेश पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर जाली नोट छापने का धंधा चला रहे थे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मूल रूप से मुरादाबाद के रहने वाले आरोपी कोविड-19 महामारी के दौरान अपनी नौकरी खोने के बाद जाली नोटों के धंधे में लग गए थे।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने सोमवार को बताया कि कोतवाली थानाक्षेत्र का रहने वाला निखिल मिश्रा मुरादाबाद से जाली नोट लाकर उन्हें यहां छोटे दुकानदारों के यहां खपाता था तथा जब इसका धंधा चल पड़ा तो इसने अपने साथी नफीस से ज्यादा जाली नोटों की मांग की , ऐसे वह नोट बनाने की प्रिंटर आदि मशीन लेकर शाहजहांपुर में ही आ गया।

द्विवेदी का कहना है कि मिश्रा ने यहां नकली नोट का उद्योग लगाने के लिए नफीस को एक मकान भी किराये पर लेकर दिया। नफीस ने पुलिस को बताया कि जब कोरोना काल में उसके पास कोई व्यवसाय नहीं था, तब उसके गुरु जाकिर रामपुर ने उसे नकली नोट छापने में पारंगत बना दिया , हालांकि उसके गुरु की कोरोना कल में ही मौत हो गई थी।

द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से 500 से लेकर 20 रुपये तक के चार लाख 61हजार के छपे हुए जाली नोट बरामद किए हैं ।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार आरोपियों के पास से कंप्यूटर के अलावा नकली नोट छापने में प्रयुक्त होने वाली मशीन भी बरामद की गई है।

पुलिस ने आरोपी नफीस अहमद (मुरादाबाद), पंकज गंगवार (उत्तराखंड), निखिल मिश्रा मिश्रा (शाहजहांपुर) को आज गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के तहत जेल भेज दिया।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड