ताजा खबरें | अन्नाद्रमुक सदस्य मोहम्मद जान को श्रद्धांजलि देने के बाद रास एक घंटे के लिए स्थगित

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. अन्नाद्रमुक के सदस्य ए मोहम्मद जान को श्रद्धांजलि देने के बाद बुधवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गई।

नयी दिल्ली, 24 मार्च अन्नाद्रमुक के सदस्य ए मोहम्मद जान को श्रद्धांजलि देने के बाद बुधवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गई।

मोहम्मद जान का मंगलवार को निधन हो गया था। वह 72 वर्ष के थे।

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता और कुशल सांसद बताया तथा कहा कि वह बहुत विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे।

नायडू ने कहा, ‘‘एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने गरीब, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने का प्रयास किया। इतनी जल्दी उनका चले जाना बहुत दुखद है। उनके निधन से देश ने एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता खो दिया है।’’

दिवंगत सदस्य के सम्मान में सदस्यों ने कुछ पलों का मौन रखा । इसके बाद सभापति नायडू ने सदन की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित कर दी।

1948 में तमिलनाडु के वेल्लूर जिले के रानीपेट में जन्मे मोहम्मद जान 2011-13 के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री जे जयललिता के मंत्रिमंडल में पिछड़ा वर्ग मामलों के मंत्री थे।

अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता मोहम्मद जान जुलाई, 2019 में राज्यसभा के लिए चुने गये थे। वह तमिलनाडु वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष एवं अन्नाद्रमुक की अल्पसंख्यक शाखा के संयुक्त सचिव भी थे।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू