देश की खबरें | आर बाल्की, गौरी शिंदे अपनी आने वाली फिल्मों के लिए प्रणब कपाड़िया के साथ काम करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्म निर्माता जोड़ी आर बाल्की और गौरी शिंदे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने अपने बैनर होप प्रोडक्शंस के तहत आने वाली फिल्मों के लिए मीडिया व्यवसाय के दिग्गज प्रणब कपाड़िया के साथ सह-निर्माता के रूप में साझेदारी की है।

मुंबई, 17 जून फिल्म निर्माता जोड़ी आर बाल्की और गौरी शिंदे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने अपने बैनर होप प्रोडक्शंस के तहत आने वाली फिल्मों के लिए मीडिया व्यवसाय के दिग्गज प्रणब कपाड़िया के साथ सह-निर्माता के रूप में साझेदारी की है।

फिल्मकार दंपति के प्रोडक्शन हाउस, जिसे 2011 में स्थापित किया गया था, ने "चीनी कम", "पा", "इंग्लिश विंग्लिश", "शमिताभ", "पैडमैन", "की एंड का", "डियर जिंदगी" और "मिशन मंगल" जैसी समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों का सह-निर्माण किया है।

कंपनी ने कई टेलीविजन विज्ञापन भी बनाए हैं।

बाल्की ने कहा कि उन्हें कपाड़िया के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।

बाल्की ने एक बयान में कहा, "हम प्रणब को लगभग 10 वर्षों से जानते हैं, और हमेशा ऐसी फिल्में और सामग्री बनाने की उनकी इच्छा की प्रशंसा करते हैं जो न केवल परंपरा की बाधाओं को तोड़ती हैं बल्कि नई कहानियों को भी बताती हैं, जो उनकी अच्छी व्यावसायिक सूझबूझ से परिपूर्ण है।

उन्होंने कहा, "उनके विशाल व्यावसायिक अनुभव और फिल्मों के प्रति उनके प्यार के साथ, होप प्रोडक्शन को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए प्रणब से बेहतर कोई व्यक्ति नहीं हो सकता।"

फिल्म निर्माता ने खुलासा किया कि उनके प्रोडक्शन हाउस में एक थ्रिलर सहित चार फिल्में पाइपलाइन में हैं।

कपाड़िया दो दशकों से अधिक समय से फिल्म उद्योग में हैं और उन्होंने रिलायंस के स्वामित्व वाली एडलैब्स की सहायक कंपनी का नेतृत्व किया। वह मूवीगोअर्स एंटरटेनमेंट लिमिटेड के संस्थापक भी हैं।

निर्माता ने कहा कि वह बाल्की और शिंदे के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं और सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "उनकी कहानी कहने की अनूठी शैली, मनोरंजक सामग्री बनाने और अलग माने जाने वाले विषयों पर आधारित फिल्मों की व्यावसायिक सफलता उल्लेखनीय है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\