क्वितोवा ने दुनिया की 66वें नंबर की खिलाड़ी लॉरा को 6-3, 6-3 से हराया।
क्वितोवा आम तौर पर अपनी मजबूत सर्विस की बदौलत दबदबा बनाती हैं लेकिन लॉरा के खिलाफ दूसरे सेट में जब दो बार उनकी सर्विस टूटी तो उन्होंने कई डबल फॉल्ट किए।
चेक गणराज्य की सातवीं वरीय खिलाड़ी हालांकि वापसी करने में सफल रही और 2012 के बाद पहली बार रोलां गैरो पर अंतिम चार में पहुंची। क्वितोवा को 2012 में मारिया शारापोवा के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी जो चैंपियन बनीं थी।
क्वितोवा इस साल अच्छी लय में लग रही हैं और टूर्नामेंट के पांच मैचों में उन्होंने अब तक कोई सेट नहीं गंवाया है।
यह भी पढ़े | खेल मंत्रालय ने मुक्केबाज सुनील चौहान और तीरंदाज नीरज चौहान को दी 5-5 लाख रुपये की मदद.
क्विंतोवा ने दूसरे मैच प्वाइंट पर लॉरा के डबल फॉल्ट पर क्वार्टर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। लॉरा इसके अलावा नेट के समीप कई ड्रॉप शॉट को भी सही तरह से खेलने में नाकाम रहीं। दूसरे सेट में क्वितोवा जब लॉरा की सर्विस तोड़ने के बाद 3-2 से आगे थीं तो जर्मनी की इस खिलाड़ी ने कमर के उपचार के लिए मेडिकल टाइम आउट भी लिया।
क्वितोवा को सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया ओपन चैंपियन सोफिया केनिन या गैरवरीय डेनियल कोलिन्स से भिड़ना होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY