ताजा खबरें | मानसून सत्र में छह दिन के गतिरोध के बाद चला प्रश्नकाल

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा में 21 जुलाई को मानसून सत्र की शुरुआत के बाद मंगलवार को पहली बार प्रश्नकाल सुचारू रूप से चला।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई लोकसभा में 21 जुलाई को मानसून सत्र की शुरुआत के बाद मंगलवार को पहली बार प्रश्नकाल सुचारू रूप से चला।

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की विपक्ष की मांग को लेकर सदन में गतिरोध बना रहा था।

सदन में सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा शुरू हुई, तो विपक्ष ने सरकार से यह आश्वासन देने की मांग करते हुए शुरुआत में कार्यवाही को बाधित किया कि इस विषय पर चर्चा के बाद एसआईआर को लेकर चर्चा की जाएगी।

लोकसभा में मंगलवार को मानसून सत्र का पहला ऐसा दिन था जब बिना किसी व्यवधान के प्रश्नकाल चल सका।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार, पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर दिए।

अध्यक्ष ओम बिरला ने बार-बार इस बात पर जोर दिया कि सदस्यों को प्रश्नकाल में भाग लेना चाहिए क्योंकि इसमें प्रमुख मंत्रालयों से संबंधित मुद्दे उठाए जाते हैं और सरकार को जवाबदेह ठहराया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Dream11 Prediction: निशिन में आज पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

Pakistan Women vs Bangladesh Women T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Match Winner Prediction: ब्रॉन्ज मेडल मैच में बांग्लादेश को हराकर पदक पर कब्जा जमा पाएगी पाकिस्तान महिला टीम? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट