ताजा खबरें | लोकसभा में लगातार नौवें दिन नहीं चला प्रश्नकाल, हंगामे के कारण कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में बृहस्पतिवार को लोकसभा में लगातार नौवें दिन प्रश्नकाल नहीं चल सका और विभिन्न मुद्दों पर सत्तापक्ष तथा विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के कारण बैठक शुरू होने के करीब 10 मिनट बाद ही अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी गयी।

नयी दिल्ली, 23 मार्च संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में बृहस्पतिवार को लोकसभा में लगातार नौवें दिन प्रश्नकाल नहीं चल सका और विभिन्न मुद्दों पर सत्तापक्ष तथा विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के कारण बैठक शुरू होने के करीब 10 मिनट बाद ही अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी गयी।

सदन की बैठक शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीद दिवस का उल्लेख करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सदन के तीन पूर्व सदस्यों सत्यव्रत मुखर्जी, सोहन पोटाई और रंगासामी ध्रुवनारायण के निधन की जानकारी देते हुए उन्हें भी श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद उन्होंने प्रश्नकाल शुरू करने का निर्देश दिया तो कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी कुछ कहने का प्रयास करते देखे गये।

लोकसभा अध्यक्ष ने प्रश्नकाल के बाद सदस्यों को बोलने का अवसर देने का आश्वासन देते हुए कहा, ‘‘मैंने किसी को बोलने से नहीं रोका है। नियम और प्रक्रियाओं के तहत सभी सदस्य बोल सकते हैं। यह सदन आपका अपना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं नियम प्रक्रियाओं के तहत बोलने की अनुमति दूंगा।’’

कांग्रेस समेत विपक्ष के सदस्य पिछले कुछ दिनों की तरह ही आसन के समीप आकर हंगामा करने लगे और अडाणी मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग करने लगे। कांग्रेस के कुछ सांसद पार्टी नेता राहुल गांधी को सदन में बोलने देने की मांग करते हुए ‘राहुल गांधी की बात सुनो’ के नारे लगा रहे थे।

इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ सदस्य भी अपने स्थान पर खड़े होकर ‘राहुल गांधी माफी मांगो’ के नारे लगाने लगे। वे बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत से ही लंदन में भारतीय लोकतंत्र को लेकर दिये गये राहुल गांधी के बयान पर उनसे माफी की मांग कर रहे हैं।

बिरला ने कहा कि देश चाहता है सदन चले, जनता के मुद्दों और उनकी कठिनाइयों पर चर्चा हो।

उन्होंने हंगामा कर रहे सदस्यों से कहा, ‘‘आप सदन नहीं चलाना चाहते और सदन में नारेबाजी करना चाहते हैं।’’

लोकसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी