देश की खबरें | स्थानीय निकायों के सदनों में भी चले प्रश्नकाल और शून्यकाल : बिरला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं की तरह स्थानीय निकायों के सदनों को चलाने की आदर्श पद्धति स्थापित करना चाहिए तथा वहां भी प्रश्नकाल तथा शून्यकाल जैसे सत्र होने चाहिए।

गुरुग्राम, तीन जुलाई लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं की तरह स्थानीय निकायों के सदनों को चलाने की आदर्श पद्धति स्थापित करना चाहिए तथा वहां भी प्रश्नकाल तथा शून्यकाल जैसे सत्र होने चाहिए।

उन्होंने हरियाणा के गुरुग्राम के मानेसर में आयोजित शहरी स्थानीय निकायों के अध्यक्षों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण उपस्थित थे।

इस सम्मेलन का विषय “संवैधानिक लोकतंत्र को सुदृढ़ करने और राष्ट्र निर्माण में शहरी स्थानीय निकायों की भूमिका” है। चार जुलाई को समापन सत्र में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय शिरकत करेंगे।

बिरला ने कहा कि जिस तरह से लोकसभा और विधानसभा में सदन चलते है और कानून बनाने पर चर्चा होती है उसी तरह, स्थानीय निकायों में सदन चलने की आदर्श पद्धति स्थापित करने का प्रयास करना चाहिए।

बिरला ने इस बात पर जोर दिया, " यह प्रयास हो कि स्थानीय निकायों के सदनों की बैठक दिन भर चले, प्रश्नकाल हो, शून्यकाल हो... बजट बने तो पूरी चर्चा हो।"

उन्होंने कहा कि16वीं लोकसभा में लोग तख्तियां लेकर आते थे और सदन स्थगित होते थे, 17वीं लोकसभा में भी कुछ हद तक ऐसी स्थिति रही, लेकिन 18वीं लोकसभा में यह बदलाव आया है कि सभी राजनीतिक दलों ने विचार किया कि सदन चलना चाहिए।

बिरला ने कहा कि इसे स्थानीय निकायों के सदनों में भी अपनाया जाना चाहिए।

उनका कहना था कि नगरीय सरकार लोकतंत्र का सबसे मजबूत स्तंभ है क्योंकि इसके साथ आम जनता का सबसे अधिक संवाद होता है।

उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी हो, इसके लिए स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों को संवाद करते रहना चाहिए और सोशल मीडिया का उपयोग करके भी जुड़ाव मजबूत हो सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी