जरुरी जानकारी | क्वालिटी पावर ने 120 करोड़ रुपये में मेहरू इलेक्ट्रिकल की बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हाल ही में सूचीबद्ध क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स ने उपकरण ट्रांसफार्मर विनिर्माता मेहरू इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स में 120 करोड़ रुपये में बहुलांश हिस्सेदारी हासिल कर ली है।

नयी दिल्ली, सात मार्च हाल ही में सूचीबद्ध क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स ने उपकरण ट्रांसफार्मर विनिर्माता मेहरू इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स में 120 करोड़ रुपये में बहुलांश हिस्सेदारी हासिल कर ली है।

कंपनी ने बयान में कहा, “क्वालिटी पावर ने शेयर खरीद समझौते के माध्यम से 120 करोड़ रुपये की कुल नकद राशि में मेहरू की 51 प्रतिशत शेयर पूंजी का अधिग्रहण किया है।”

कंपनी ने कहा कि यह अधिग्रहण क्वालिटी पावर के दीर्घकालिक दृष्टिकोण के अनुरूप है, जो इसकी प्रौद्योगिकी क्षमताओं, अनूठी प्रकृति, विनिर्माण पैमाने और वैश्विक बाजार पहुंच का विस्तार करता है।

क्वालिटी पावर के संयुक्त प्रबंध एवं पूर्णकालिक निदेशक भरणीधरन पांडियन ने कहा, “मेहरू की प्रौद्योगिकी को हमारे उन्नत विनिर्माण और वैश्विक आपूर्ति शृंखला के साथ जोड़कर हम नवाचार, विश्वसनीयता और ग्राहक-केंद्रित समाधानों का एक केंद्र बना रहे हैं।”

क्वालिटी पावर हाई-वोल्टेज इलेक्ट्रिकल उपकरण और समाधान बनाने वाली अग्रणी कंपनियों में से एक है।

हिस्सेदारी अधिग्रहण के बाद, क्वालिटी पावर के शेयर में शेयर बाजारों में करीब 11 प्रतिशत की तेजी आई।

कंपनी का शेयर बीएसई और एनएसई दोनों पर 10.73 प्रतिशत बढ़कर 374.30 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\