विदेश की खबरें | कतर के प्रधानमंत्री ने तालिबान के सर्वोच्च नेता से मुलाकात की: अल जजीरा
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

समाचार चैनल ‘अल जजीरा’ की खबर के अनुसार यह अखुंदजादा की किसी विदेशी अधिकारी से हुई पहली मुलाकात है।

‘अल जजीरा’ की खबर में बताया गया है कि अखुंदजादा ने अफगानिस्तान के दक्षिणी शहर कंधार में अल सानी से मुलाकात की थी, जो कतर के विदेश मंत्री भी हैं।

हालांकि खबर में यह नहीं बताया गया है कि दोनों के बीच आधिकारिक रूप से किस बारे में बात हुई।

इस बैठक के बारे में समाचार एजेंसी ‘रॉयटर्स’ से सबसे पहले खबर दी थी। हालांकि कतर के सरकारी अधिकारियों ने बैठक के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया।

तालिबान ने इस बैठक के संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय की ओर से भी इस मामले पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान में 20 साल तक जंग लड़ने के बाद अमेरिका और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सैनिक अगस्त, 2021 में देश छोड़कर चले गए थे, जिसके बाद देश पर तालिबान ने कब्जा जमा लिया था। हालांकि इसके बाद से तालिबान दुनियाभर में अलग-थलग पड़ा हुआ है।

एपी जोहेब देवेंद्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)