देश की खबरें | कतर मामला: विदेश मंत्रालय ने कहा कि औपचारिकताएं पूरी होने के बाद लौटेगा आठवां भारतीय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कतर से करीब ढाई सप्ताह पहले अपने सात साथियों के साथ भारत नहीं लौट सके आठवें भारतीय नागरिक की वापसी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद होगी। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 29 फरवरी कतर से करीब ढाई सप्ताह पहले अपने सात साथियों के साथ भारत नहीं लौट सके आठवें भारतीय नागरिक की वापसी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद होगी। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आठ पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों में से सात लोग कतर द्वारा रिहा किए जाने के बाद 12 फरवरी को भारत लौट आए थे।

कतर की एक अदालत ने नौसेना के पूर्व कर्मियों को 26 अक्टूबर को मौत की सजा सुनाई थी।

खाड़ी देश की अपीलीय अदालत ने 28 दिसंबर को मृत्युदंड को कम कर दिया था और पूर्व नौसैन्य कर्मियों को अलग-अलग अवधि की कारावास की सजा सुनाई थीं।

निजी कंपनी अल दहरा के साथ काम करने वाले इन भारतीय नागरिकों को जासूसी के एक कथित मामले में अगस्त 2022 में गिरफ्तार किया गया था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यहां अपनी साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘‘जैसा कि आपको पता है कि अल दहरा ग्लोबल मामले में शामिल सभी आठ भारतीय नागरिकों को रिहा कर दिया गया है। इनमें से सात भारत लौट आए हैं।’’

उन्होंने एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा, ‘‘आठवें भारतीय नागरिक को कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी हैं। वह उन औपचारिकताओं के पूरी होने के बाद लौटेंगे।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी हालिया कतर यात्रा में आठ भारतीयों की रिहाई के लिए कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी के प्रति आभार जताया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\