विदेश की खबरें | यूक्रेन युद्ध विराम के प्रस्ताव से पुतिन सैद्धांतिक रूप से सहमत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुतिन ने कहा कि किसी भी युद्ध विराम से स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त होना चाहिए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पुतिन ने कहा कि किसी भी युद्ध विराम से स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त होना चाहिए।

पुतिन ने रूस में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “यह विचार अपने आप में सही है और हम निश्चित रूप से इसका समर्थन करते हैं।”

उन्होंने कहा, “लेकिन ऐसे मुद्दे हैं जिन पर हमें चर्चा करने की आवश्यकता है, और मुझे लगता है कि हमें अपने अमेरिकी सहयोगियों और साझेदारों के साथ इस बारे में बात करने की आवश्यकता है तथा, संभवतः, राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बात करके उनके साथ इस पर चर्चा करनी चाहिए।”

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूस से “अच्छे संकेत” मिल रहे हैं और उन्होंने पुतिन के बयान को लेकर सतर्कतापूर्ण आशावाद प्रदर्शित किया। उन्होंने दोहराया कि वह पुतिन से बात करने के लिए तैयार हैं और इस बात पर जोर दिया कि युद्ध को समाप्त करने का समय आ गया है।

ट्रंप ने बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस में नाटो महासचिव मार्क रूट के साथ बैठक की शुरुआत में कहा, पुतिन ने “बहुत आशाजनक बयान दिया, लेकिन यह पूरा नहीं था।” उन्होंने कहा कि अब हम देखेंगे कि रूस वार्ता करता है या नहीं। अगर नहीं तो यह दुनिया के लिए बहुत निराशाजनक क्षण होगा।”

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि पुतिन युद्ध विराम को “अनिवार्य रूप से अस्वीकार करने की तैयारी कर रहे हैं”।

जेलेंस्की ने राष्ट्र के नाम अपने रात्रिकालीन संबोधन में कहा कि पुतिन “राष्ट्रपति ट्रंप को सीधे तौर पर यह बताने से डरते हैं कि वह इस युद्ध को जारी रखना चाहते हैं, यह कि वह यूक्रेनियों को मारना चाहते हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\