विदेश की खबरें | पुतिन ने मारियुपोल को जीतने का दावा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूसी सैनिकों ने यूक्रेन पर आक्रमण के शुरुआती दिनों से ही दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर पर बमबारी की है और इसे खंडहर में बदल दिया है। शीर्ष अधिकारियों ने लगातार दावा किया कि शहर रूसी सेना के कब्जे में जाने वाला है लेकिन यूक्रेनी सेना ने जी जान लगा कर इस पर कब्जा बनाए रखा।

रूसी सैनिकों ने यूक्रेन पर आक्रमण के शुरुआती दिनों से ही दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर पर बमबारी की है और इसे खंडहर में बदल दिया है। शीर्ष अधिकारियों ने लगातार दावा किया कि शहर रूसी सेना के कब्जे में जाने वाला है लेकिन यूक्रेनी सेना ने जी जान लगा कर इस पर कब्जा बनाए रखा।

रूस के अनुमान के मुताबिक हाल के दिनों में हजारों की संख्या में रक्षक विशाल इस्पात संयंत्र में सुरंगों और बंकरों में छिपे थे । रूसी सेना ने उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा था। बृहस्पतिवार को पुतिन ने संयंत्र पर कब्जा किए बगैर जीत की घोषणा कर दी।

पुतिन ने देश के रक्षा मंत्री के साथ सामने आकर कहा, ‘‘मारियुपोल को मुक्त कराने का अभियान सफल रहा। बधाई हो।’’

वहीं यूक्रेन ने मारियुपोल को जीतने के रूस के दावे का मखौल बनाया।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के सलाहकार ओलेक्सी एरेस्टोविच ने कहा, ‘‘ हालात का मतलब है: वे अजोवस्ताल पर कब्जा नहीं कर सकते। वे यह समझ गए हैं। उन्हें वहां भारी नुकसान हुआ है।’’

अभियान को सफल दिखाने के पीछे का पुतिन का मकसद संयंत्र की ओर से ध्यान हटाना हो सकता है । बंदरगाह शहर मारियुपोल को कब्जे में लेना रूस के लिए सामरिक और सांकेतिक, दोनों रूप से महत्वपूर्ण है। यह रूस और क्रीमियाई प्रायद्वीप को भूमि के जरिये जोड़ देगा और इससे रूसी सेना डोनबास में कहीं भी जा सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\