देश की खबरें | पुथुपल्ली उपचुनाव: 10 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में कोट्टायम जिले के पुथुपल्ली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कुल 10 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

कोट्टायम (केरल), 17 अगस्त केरल में कोट्टायम जिले के पुथुपल्ली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कुल 10 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

इस सीट पर पांच सितंबर को मतदान होगा।

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन सात लोगों ने नामित अधिकारियों के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किये।

अंतिम दिन नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में कांग्रेस-संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के उम्मीदवार चांडी ओमन, भारतीय जनता पार्टी के लिजिन लाल और आम आदमी पार्टी के ल्यूक थॉमस शामिल थे।

नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को होगी। नामांकन पत्र 21 अगस्त तक वापस लिये जा सकते हैं और मतगणना आठ सितंबर को होगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू