देश की खबरें | 'पुष्पा 2' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।

इस फिल्म के लिए धन उपलब्ध कराने वाले प्रोडक्शन बैनर ‘मैत्री मूवी मेकर्स’ ने सोशल मीडिया पर फिल्म के नवीनतम बॉक्स ऑफिस आंकड़े साझा करते हुए दावा किया कि ‘पुष्पा 2’ सबसे तेजी से इस आंकड़े को छूने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

स्टूडियो ने शनिवार रात ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जंगल की आग की तरह फैल रही है और रिकॉर्ड तोड़ रही है। ‘पुष्पा 2 : द रूल’ अब दुनिया भर में सबसे तेजी से 500 करोड़ की कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।’’

सुकुमार निर्देशित यह फिल्म 2021 की तेलुगु ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा: द राइज’ का ‘सीक्वल’ है।

फिल्म का दूसरा भाग हिंदी, तमिल, कन्नड़, बंगाली और मलयालम में डब संस्करणों के साथ बृहस्पतिवार को दुनिया भर में रिलीज हुआ और उसने पहले दिन 294 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक बॉक्स ऑफिस कमाई के साथ शुरुआत की।

इसने भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी शुरुआत का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले बॉक्स ऑफिस पर एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ (223.5 करोड़ रुपये) के नाम यह रिकॉर्ड था था। उसके बाद ‘बाहुबली 2’ (217 करोड़ रुपये) और ‘कल्कि 2898 ई’ (175 करोड़ रुपये) का स्थान था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट