देश की खबरें | विमान हादसे पर कांग्रेस सांसदों के ट्वीट पर पुरी ने सवाल उठाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कोझिकोड विमान हादसे पर कांग्रेस सांसदों के अनेक ट्वीट पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए सोमवार को कहा कि कोझिकोड हवाईअड्डे पर अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (आईसीएओ) के दिशानिर्देशानुसार रनवे और सुरक्षित क्षेत्र हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 अगस्त नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कोझिकोड विमान हादसे पर कांग्रेस सांसदों के अनेक ट्वीट पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए सोमवार को कहा कि कोझिकोड हवाईअड्डे पर अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (आईसीएओ) के दिशानिर्देशानुसार रनवे और सुरक्षित क्षेत्र हैं।

पुरी ने कहा, ‘‘कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने तथ्यों को पूरी तरह जाने बिना उत्साह में आकर ट्वीट किया।’’

यह भी पढ़े | Man Held for Giving Triple Talaq on Social Media: सोशल मीडिया पर ‘तीन तलाक’ देने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार.

उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘‘सांसद रवनीत बिट्टू को एक नैरो बॉडी विमान और एक वाइड बॉडी विमान के बीच अंतर नहीं पता, फिर भी उन्होंने इस विषय के विशेषज्ञ की तरह ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट को हटाकर अच्छा किया।’’

लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने आठ अगस्त को ट्विटर पर आरोप लगाया था, ‘‘कोझिकोड हवाईअड्डे पर वाइड बॉडी विमान के उतरने पर 2015 में लगी रोक और अनेक चेतावनियों के बावजूद हरदीप सिंह पुरी ने जुलाई 2019 में पाबंदी हटा दी और उसके नतीजतन ऐसा जानलेवा हादसा हुआ और लोगों की जान गयी।’’

यह भी पढ़े | Karnataka CM BS Yediyurappa Discharged: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कोरोना को दी मात, अस्पताल से मिली छुट्टी.

शुक्रवार रात को कोझिकोड में एअर इंडिया एक्सप्रेस के जिस विमान की दुर्घटना हुई थी वह नैरो बॉडी विमान था।

पुरी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि मेरे दोस्त शशि थरूर ने तथ्यों की पड़ताल की और कल अपना सुर बदल लिया। लेकिन सांसद मणिकम टैगोर अपनी हैरान करने वाली जागरुकता की कमी पर कायम हैं। वह चाहते थे कि मैं कोझिकोड जाऊं, जबकि मैं पहले ही रास्ते में था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\