देश की खबरें | राजस्थान में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 10.5 लाख टन गेहूं की खरीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संक्रमण से उपजे संकट के बीच राजस्थान की विभिन्न मंडियों में किसानों से 10.5 लाख टन गेहूं की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की गई है।

जयपुर, आठ मई कोरोना वायरस संक्रमण से उपजे संकट के बीच राजस्थान की विभिन्न मंडियों में किसानों से 10.5 लाख टन गेहूं की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की गई है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने बताया कि विभाग ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर साढ़े दस लाख टन गेहूं खरीदा है। इससे लगभग एक लाख किसान लाभान्वित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से उपजी विषम परिस्थितियों एवं सीमित संसाधनों के बावजूद खाद्य विभाग रबी विपणन वर्ष 2021-22 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद कर रहा है।

राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद के लिए 387 खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अब तक भारतीय खाद्य निगम ने लगभग 7.30 लाख टन, तिलम संघ ने 1.35 लाख टन, राजफेड ने 1.8 लाख टन और नैफेड ने 65 हजार टन गेहूं की अब तक खरीद की है।

जैन ने बताया कि अब तक मंडियों में 11.50 लाख टन गेहूं की आवक हुई है जिसमें से विभाग द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 10.50 लाख टन गेहूं की खरीद कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि कुल खरीद का बड़ा भाग कोटा एवं बीकानेर संभाग से किया गया है।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2021 -22 के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 प्रति क्विंटल के हिसाब से 22 लाख टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\