देश की खबरें | विदेश में नौकरी के नाम पर पंजाबियों को मानव तस्करी का शिकार बनाया जा रहा: एनएपीए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन (एनएपीए) ने पंजाब में ट्रैवल एजेंटों द्वारा दिए जाने वाले विदेश में नौकरी से संबंधित विज्ञापनों की कड़ी जांच की मांग की और दावा किया कि राज्य के लोग मानव तस्करी तथा भ्रामक प्रवास योजनाओं का शिकार हो रहे हैं।

चंडीगढ़, 19 जुलाई नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन (एनएपीए) ने पंजाब में ट्रैवल एजेंटों द्वारा दिए जाने वाले विदेश में नौकरी से संबंधित विज्ञापनों की कड़ी जांच की मांग की और दावा किया कि राज्य के लोग मानव तस्करी तथा भ्रामक प्रवास योजनाओं का शिकार हो रहे हैं।

अमेरिका में स्थित एनएपीए के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने कहा कि हर साल अनियमित ट्रैवल एजेंट पश्चिमी देशों में बेहतर भविष्य के सपने देखने वाले सैकड़ों पंजाबी युवाओं का शोषण करते हैं।

ये एजेंट अकसर एक नेटवर्क के माध्यम से काम करते हैं और निर्दोष लोगों को लुभाने के लिए समाचार पत्रों, सोशल मीडिया व स्थानीय टीवी चैनलों पर आकर्षक विज्ञापनों का उपयोग करते हैं।

चहल ने कहा, ‘‘युवाओं से विदेश में मोटी तनख्वाह वाली नौकरियों का वादा किया जाता है, लेकिन इसके बजाय, कई लोगों को या तो दूसरे देशों में छोड़ दिया जाता है या अमानवीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर किया जाता है। ये एजेंट 20 से 50 लाख रुपये तक वसूलते हैं, जिससे परिवार जीवन भर के लिए कर्ज में डूब जाते हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि बेईमान एजेंट न केवल पंजाब से बल्कि नयी दिल्ली जैसे महानगरों और यहां तक कि अमेरिका जैसे देशों से धोखाधड़ी और शोषण को अंजाम देते हैं।

चहल ने कहा, ‘‘ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिससे यह पता लगाया जा सके कि किसी ट्रैवल एजेंट के पास विदेश में नौकरी दिलाने के लिए वैध लाइसेंस और कानूनी अधिकार है या नहीं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड