देश की खबरें | पंजाब : घूसखोरी का मामला रफा-दफा करने के लिए अधिकारी से पैसे लेता पकड़ा गया युवक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के लुधियाना में एक सरकारी अधिकारी के खिलाफ घूसखोरी का मामला दर्ज कराने वाले एक व्यक्ति को मामला रफा-दफा करने के लिए संबंधित अधिकारी से खुद पैसे लेते हुए पकड़ा गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, एक अक्टूबर पंजाब के लुधियाना में एक सरकारी अधिकारी के खिलाफ घूसखोरी का मामला दर्ज कराने वाले एक व्यक्ति को मामला रफा-दफा करने के लिए संबंधित अधिकारी से खुद पैसे लेते हुए पकड़ा गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि फजिल्का जिले के चक रोरीवाला गांव निवासी आरोपी सुखजिंदर सिंह ने कनिष्ठ अभियंता स्वरन रानी के खिलाफ उससे 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि सतर्कता विभाग ने रानी को सुखजिंदर से रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था।

हालांकि, बाद में रानी के भाई संदीप सिंह ने सुखजिंदर पर मामले को वापस लेने के लिए 15 लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ शिकायद दर्ज कराई। सिंह ने दावा किया कि सुखजिंदर ने पैसों की मांग करते समय सतर्कता विभाग में अपने कुछ परिचित होने की बात कही थी।

अधिकारियों के मुताबिक, रानी के भाई संदीप और सुखजिंदर में 11 लाख रुपये में समझौता हुआ, जिसमें से एक लाख रुपये का भुगतान तत्काल किया जाना था।

उन्होंने बताया कि सतर्कता आयोग ने सुखजिंदर को संदीप से पैसे लेते रंगे हाथों पकड़ा। सतर्कता ब्यूरो के एक अधिकारी के अनुसार, सुखजिंदर के खिलाफ लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

होरमुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर गोलीबारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड