देश की खबरें | पंजाब : फिल्लौर सीट से विधायक विक्रमजीत चौधरी निलंबन रद्द होने के बाद कांग्रेस में लौटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में फिल्लौर सीट से विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी सोमवार को लुधियाना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की मौजूदगी में कांग्रेस में वापस आ गए।

चंडीगढ़, दो जून पंजाब में फिल्लौर सीट से विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी सोमवार को लुधियाना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की मौजूदगी में कांग्रेस में वापस आ गए।

पार्टी द्वारा उनका निलंबन वापस लिए जाने के बाद चौधरी कांग्रेस में लौटे हैं।

पूर्व सांसद दिवंगत संतोख सिंह चौधरी के बेटे विक्रमजीत को पिछले साल अप्रैल में पार्टी विरोधी गतिविधियों में कथित रूप से शामिल होने के कारण पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।

वडिंग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘हम (पंजाब कांग्रेस) खुश हैं कि हमारे साथी और फिल्लौर सीट से विधायक विक्रमजीत हमारे साथ वापस आ गए हैं। वह तीसरी पीढ़ी के कांग्रेसी हैं। उनकी घर वापसी निश्चित रूप से पार्टी को मजबूत करेगी।’’

लुधियाना के दाखा में पार्टी की ‘संविधान बचाओ’ रैली के दौरान विक्रमजीत चौधरी का पार्टी में वापसी पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री और गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित कई नेता भी मौजूद थे।

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले जालंधर से कांग्रेस के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ बयानबाजी करने पर चौधरी को पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।

चौधरी ने जालंधर संसदीय सीट से चन्नी की उम्मीदवारी का विरोध किया था। उनकी मां करमजीत कौर चौधरी तब भाजपा में शामिल हो गई थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू