देश की खबरें | पंजाब परिवहन और पीआरटीसी के अनुबंधित कर्मचारी हड़ताल पर, सड़कों से नदारद दिखी बसें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब परिवहन और पेप्सू सड़क परिवहन निगम (पीआरटीसी) में अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारी अपनी वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को हड़ताल पर चले गए हैं।

चंडीगढ़, 27 जून पंजाब परिवहन और पेप्सू सड़क परिवहन निगम (पीआरटीसी) में अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारी अपनी वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को हड़ताल पर चले गए हैं।

हड़ताल की वजह से संगरूर, लुधियाना और पटियाला समेत कई जगहों पर बड़ी संख्या में यात्री बस स्टैंड पर खड़े दिखे।

‘पंजाब परिवहन, पनबस, पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन’ के सचिव गुरविंदर सिंह ने कहा कि राज्य में सभी 27 बस स्टैंड पर धरना दिया जा रहा है।

अनुबंध पर कार्य कर रहे कर्मचारी राज्य सरकार से अपने वार्षिक वेतन में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने हमसे बढ़ोतरी का वादा किया था लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया है।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने काले झंडे लहराते हुए राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए और चेतावनी दी कि मांगें पूरी ना होने पर विरोध प्रदर्शन तेज किया जाएगा।

हड़ताल से यात्रियों को असुविधा हो रही है। अधिकतर यात्रियों को हड़ताल की जानकारी नहीं थी।

संगरूर में बस स्टैंड पर खड़े एक यात्री ने कहा कि वह पिछले 25 मिनट से राज्य द्वारा संचालित बस का इंतजार कर रहा है लेकिन ''एक भी बस नहीं आई।''

लुधियाना में एक महिला यात्री ने कहा कि वह जालंधर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही है लेकिन एक भी बस नहीं आई।

अभिषेक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड