पंजाब में 2022 तक सभी ग्रामीण परिवारों तक पाइप के जरिए पानी पहुंचाया जाएगा : मुख्यमंत्री

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में सिंह ने कहा कि एक अप्रैल 2020 तक राज्य में 17.48 लाख परिवारों को पाइप के जरिए पानी पहुंचाया गया ।

जमात

चंडीगढ़, 18 मई पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कहा कि 2022 तक सभी ग्रामीण आबादी को पाइप के जरिए पानी मुहैया कराया जाएगा ।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में सिंह ने कहा कि एक अप्रैल 2020 तक राज्य में 17.48 लाख परिवारों को पाइप के जरिए पानी पहुंचाया गया ।

सिंह ने कहा कि 2020-21 में 7.6 लाख और परिवारों को पानी मिलने लगेगा तथा आगे करीब 10 लाख और परिवारों को इसमें शामिल किया जाएगा ।

बसाहट के हिसाब से राज्य में 92 प्रतिशत ग्रामीण बसाहटों तक पाइप के जरिए पानी पहुंचाया गया है और 50 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों के पास पानी का निजी कनेक्शन है।

सरकारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन योजना को लंबे समय तक चलाने के लिए शोधन संयंत्रों पर वस्तु एवं सेवा कर 18 प्रतिशत से घटा कर पांच प्रतिशत करने की भी मांग की ।

सिंह ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि कंडी क्षेत्र के 1449 गांवों को पहाड़ी क्षेत्र के तौर पर चिन्हित किया जाए ताकि जल जीवन मिशन के तहत निर्माण के लिए लाभार्थियों का योगदान 10 प्रतिशत से घटकर पांच प्रतिशत हो।

कंडी क्षेत्र के गांवों के मुद्दे पर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले दो साल में केंद्र सरकार के समक्ष कई बार मुद्दे उठाए हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट