देश की खबरें | पंजाब: शिवसेना नेता की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने मोगा जिले में शिवसेना नेता की हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 15 मार्च पंजाब पुलिस ने मोगा जिले में शिवसेना नेता की हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इन आरोपियों को मुक्तसर जिले के मलोट में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि मोगा जिले में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के जिला अध्यक्ष मंगत राय की बृहस्पतिवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी तथा इस हमले में 12 वर्षीय एक लड़का भी गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, राय बृहस्पतिवार रात लगभग 10 बजे अपने घर से किराने का सामान लेने निकले थे। इसी दौरान तीन अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि पहली गोली राय को नहीं लगी, लेकिन उसकी चपेट में 12 वर्षीय एक लड़का आ गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद शिवसेना नेता अपने दोपहिया वाहन से भागने लगे, लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा किया और दोबारा गोली चलाई।

उन्होंने कहा कि राय को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का मानना है कि यह घटना व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा हो सकती है। हालांकि, राय के परिवार का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट