देश की खबरें | पंजाब : भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान सीमा पार से किये गये मिसाइल हमले में घायल व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की ओर से मई में किये गये हवाई हमलों के दौरान एक मिसाइल का मलबा घर पर गिरने से लगी आग में झुलसने से घायल हुए फिरोजपुर निवासी एक व्यक्ति की लुधियाना के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

फिरोजपुर, दो जुलाई पाकिस्तान की ओर से मई में किये गये हवाई हमलों के दौरान एक मिसाइल का मलबा घर पर गिरने से लगी आग में झुलसने से घायल हुए फिरोजपुर निवासी एक व्यक्ति की लुधियाना के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के फिरोजपुर जिले के खाई फेमे के गांव निवासी लखविंदर सिंह (57) ने मंगलवार रात दम तोड़ दिया। स्थिति बिगड़ने के बाद से पिछले कुछ दिनों से वह वेंटिलेटर पर थे।

भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान नौ मई को मिसाइल का मलबा गिरने से घर में लगी आग में लखविंदर और उनकी पत्नी सुखविंदर कौर (50) और बेटा जसविंदर सिंह (24) झुलस गये थे। घर के साथ-साथ उनकी कार भी आग की चपेट में आ गई थी।

तीनों को पहले फिरोजपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बाद में उन्हें लुधियाना के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। लखविंदर की पत्नी की मौत 13 मई को हो गई थी, जबकि उनके बेटे को इलाज के बाद छुट्टी मिल गई थी।

जसविंदर सिंह ने बुधवार को कहा, ‘‘मेरा सब कुछ चला गया। पहले मां को खोया और अब पिताजी भी नहीं रहे।’’

भारत ने 22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में छह-सात मई की दरम्यानी रात पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थित नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे।

पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी।

भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए जवाबी हमला किया और अगले तीन दिनों तक सीमावर्ती क्षेत्रों में गोलाबारी की।

पश्चिमी भारत की सीमाओं पर, खासकर पंजाब में, पाकिस्तान की ओर से कई स्थानों पर हवाई हमले किए गए जिन्हें भारतीय सुरक्षा बलों ने विफल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs Zimbabwe 2nd T20I Match Dream11 Prediction: शारजाह में आज अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत, इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Afghanistan vs Zimbabwe T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगा अफगानिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Afghanistan vs Zimbabwe 2nd T20I Match Preview: शारजाह में आज खेला जाएगा अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स