देश की खबरें | पंजाब: एसकेएम ने धान खरीद धीमी होने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बैनर तले किसानों ने शुक्रवार को पंजाब में कई जगहों पर सड़कें जाम कर दीं और धान की खरीद और उठान धीमा होने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

लुधियाना/कपूरथला (पंजाब), 25 अक्टूबर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बैनर तले किसानों ने शुक्रवार को पंजाब में कई जगहों पर सड़कें जाम कर दीं और धान की खरीद और उठान धीमा होने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन के कारण कई स्थानों पर यातायात बाधित हुआ और यात्रियों को असुविधा हुई।

लुधियाना में किसानों ने समराला, खन्ना, दोराहा, माछीवाड़ा, जगराओं, मुल्लांपुर और रायकोट सहित कई स्थानों पर सड़कों पर धरना दिया।

एसकेएम नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा, "पंजाब की आप सरकार और भाजपा नीत केंद्र सरकार दोनों इस गड़बड़ी के लिए समान रूप से जिम्मेदार हैं।"

उन्होंने कहा कि उन्हें किसानों और राज्य की अर्थव्यवस्था की कीमत पर दोषारोपण का खेल नहीं खेलना चाहिए।

कपूरथला में आंदोलनकारी किसानों ने हमीरा में जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग, ढिलवां टोल प्लाजा, मुंडी मौर गांव के पास कपूरथला-गोइंदवाल मार्ग और नयी अनाज मंडी के पास कपूरथला-सुल्तानपुरलोधी मार्ग पर यातायात अवरुद्ध कर दिया।

पंजाब किसान यूनियन (बागी) के राज्य महासचिव गुरदीप सिंह ने दावा किया कि कपूरथला में कई जगहों पर उनका विरोध प्रदर्शन चल रहा है।

विरोध प्रदर्शन सुबह 11 बजे शुरू हुआ और दोपहर तीन बजे तक जारी रहेगा।

इस बीच फगवाड़ा में भारती किसान यूनियन (दोआबा) के बैनर तले किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को पांचवें दिन में प्रवेश कर गया।

बीकेयू (डी) के महासचिव सतनाम सिंह साहनी ने कहा कि शनिवार को यहां एक विशाल रैली और प्रदर्शन किया जाएगा। बीकेयू (डी) किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) का एक घटक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट