देश की खबरें | पंजाबः शंभू, खनौरी सीमाओं से हटाए जाने के विरोध में किसानों ने मुख्यमंत्री मान के पुतले जलाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. किसान मजदूर संघर्ष समिति (केएमएससी) ने शनिवार को कहा कि उसने राज्य पुलिस द्वारा शंभू और खनौरी सीमा बिंदुओं से किसानों को हटाए जाने के विरोध में पंजाब के गांवों में मुख्यंमत्री भगवंत मान के पुतले जलाए हैं।

चंडीगढ़, 22 मार्च किसान मजदूर संघर्ष समिति (केएमएससी) ने शनिवार को कहा कि उसने राज्य पुलिस द्वारा शंभू और खनौरी सीमा बिंदुओं से किसानों को हटाए जाने के विरोध में पंजाब के गांवों में मुख्यंमत्री भगवंत मान के पुतले जलाए हैं।

इस बीच, कुछ किसान नेताओं ने पटियाला जेल में बंद सरवन सिंह पंधेर सहित अपने अन्य साथियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पटियाला जेल में करीब 125 प्रदर्शनकारी, नाभा जेल में 150 और संगरूर जेल में 40 प्रदर्शनकारी बंद हैं।

किसान नेता गुरमनीत सिंह मंगत ने कहा, ‘‘हमने पटियाला जेल में महिलाओं सहित किसान नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वे बहुत उत्साहित हैं और लड़ाई जारी है।’’

बुधवार को पंजाब पुलिस ने कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया, जिनमें पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल शामिल थे। वे चंडीगढ़ में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एक केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक से लौट रहे थे।

इस बीच, केएमएससी नेता सुखविंदर सिंह ने किसान नेताओं को हिरासत में लेने और शंभू और खनौरी से प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की आलोचना की। उन्होंने मांग की है कि हिरासत में लिए गए किसानों को रिहा किया जाए।

सिंह ने यह भी दावा किया कि पुलिस कार्रवाई के बाद पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमा बिंदुओं पर किसानों का काफी सामान गायब हो गया है।

सिंह ने कहा कि शनिवार को विभिन्न गांवों में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले जलाए गए और यह अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम अपना आंदोलन तेज करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\