देश की खबरें | पंजाब: लुधियाना में एलपीजी सिलेंडर में धमाके से सात लोग झुलसे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के लुधियाना शहर के बाहरी इलाके में स्थित कंगनवाल गांव में बुधवार को एक एलपीजी सिलेंडर फटने से दो बच्चों समेत सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

लुधियाना, 14 फरवरी पंजाब के लुधियाना शहर के बाहरी इलाके में स्थित कंगनवाल गांव में बुधवार को एक एलपीजी सिलेंडर फटने से दो बच्चों समेत सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि लुधियाना-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई इस घटना में घायल दोनों बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

साहनेवाल पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक गुलजिंदर पाल ने कहा कि यह विस्फोट बुधवार सुबह सरस्वती पूजा के आयोजन के दौरान हुआ।

उन्होंने बताया कि विस्फोट का प्रभाव इतना तीव्र था कि इससे घटनास्थल के आसपास मौजूद दीवारें ढह गईं जहां प्रवासी मजदूरों के परिवार रहते थे।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। बच्चे उस वक्त खेल रहे थे जब वे धमाके की चपेट में आए।

उसने बताया कि पीड़ितों में से केवल तीन लोगों की पहचान हो पाई है।

पुलिस के अनुसार, सभी पीड़ितों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि गंभीर रूप से घायल दोनों बच्चों को पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया है।

उसने बताया कि पीड़ितों की पहचान साहिल (10), साक्षी (11) और पवन कुमार (29) के रूप में हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड