पंजाब: कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर स्कूल बंद, आठ जिलों में लगा नाइट कर्फ्यू

पंजाब सरकार ने राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शुक्रवार से चार और जिलों में रात का कर्फ्यू लगाने और सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

चंडीगढ़, 12 मार्च: पंजाब सरकार ने राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शुक्रवार से चार और जिलों में रात का कर्फ्यू लगाने और सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है. अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही ऐसे जिलों की संख्या आठ- लुधियाना, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, नवांशहर,कपूरथला और होशियारपुर- हो गई है जहां पर रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है.

राज्य के शिक्षामंत्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि स्कूली शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में ‘अध्ययन अवकाश’ की घोषणा कर दी है. मंत्री ने बताया, हालांकि, शिक्षक स्कूलों में उपस्थित रहेंगे और अगर किसी बच्चे को परीक्षा की तैयारी में मार्गदर्शन की जरूरत होगी तो वह स्कूल आ सकता है.

उन्होंने बताया कि वार्षिक परीक्षा कोविड-19 के सख्त दिशानिर्देशों के तहत ऑफलाइन कराई जाएगी. सिंगला ने बताया कि कोविड-19 दिशानिर्देशों का अनुपालन करते हुए परीक्षा कराने के लिए जल्द ही विस्तृत निर्देश जारी किए जाएंगे.

गौरतलब है कि पंजाब स्कूली शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) पहले ही परीक्षा की समय सारिणी जारी कर चुका है जिसके तहत आठवीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 22 मार्च को शुरू होंगी जबकि 10वीं कक्षा की परीक्षा नौ अप्रैल से शुरू होंगी.

बता दें कि पंजाब में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,318 नए मामले आए जिन्हें मिलाकर राज्य में महामारी शुरू होने से अबतक 1,94,753 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है. राज्य में गत 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण से चार और लोगों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर राज्य में अबतक 6,030 लोगों की जान कोविड-19 की वजह से जा चुकी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान